भगवद्गीता 17.11

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

अफलाङ्क्षिभिर्यज्ञो विधिदृष्टो य इज्यते ।
यष्टव्यमेवेति मनः समाधाय स सात्त्विकः ॥११॥

aphalākāṅkṣibhir yajño
vidhi-dṛṣṭo ya ijyate
yaṣṭavyam eveti manaḥ
samādhāya sa sāttvikaḥ

शब्दार्थ

अफल-कांक्षिभिः
फल की इच्छा से रहित
यज्ञः
यज्ञ
विधि
तदनुसार
दृष्टः
निर्देश
यः
जो कोई
इज्यते
सम्पन्न करता है
यष्टव्यम्
करना ही चाहिए
एव
निश्चय ही
इति
इस प्रकार
मनः
मन
समाधाय
में स्थिर
सः
वह
सात्त्विकः
सतोगुण में है

अनुवाद

यज्ञों में, जो यज्ञ कर्तव्य एवं शास्त्रीय नियमों के अनुसार तथा फल की किसी अपेक्षा के बिना सम्पन्न किया जाता है, वह सतोगुणी स्वभाव का होता है।

गीता में परिभाषित

यज्ञ

सबसे श्रेष्ठ यज्ञ कौन-सा है?

हे शत्रुदमन! भौतिक सम्पत्ति के यज्ञ की अपेक्षा ज्ञान का यज्ञ श्रेष्ठतर है। हे पृथापुत्र! आख़िरकार, कर्म का यज्ञ दिव्य ज्ञान में ही परिणत होता है।

भगवद्गीता 4.33

परिभाषा देखें

तात्पर्य

सामान्य प्रवृत्ति यह है कि किसी प्रयोजन को मन में रखकर यज्ञ अर्पित किया जाए, किन्तु यहाँ कहा गया है कि यज्ञ ऐसी किसी इच्छा के बिना सम्पन्न किया जाना चाहिए। इसे कर्तव्य समझकर किया जाना चाहिए। उदाहरणार्थ, मन्दिरों अथवा गिरजाघरों में अनुष्ठानों का सम्पादन लीजिए। सामान्यतः वे भौतिक लाभ के प्रयोजन से सम्पन्न किए जाते हैं, किन्तु वह सतोगुण में नहीं है। मनुष्य को कर्तव्य समझकर मन्दिर अथवा गिरजाघर जाना चाहिए, पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् को आदर अर्पित करना चाहिए तथा पुष्प एवं खाद्य-पदार्थ अर्पित करने चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति सोचता है कि केवल ईश्वर की पूजा के लिए मन्दिर जाने का कोई लाभ नहीं है। किन्तु आर्थिक लाभ हेतु पूजा शास्त्रीय आदेश में अनुशंसित नहीं है। मनुष्य को केवल अर्चाविग्रह को आदर अर्पित करने के लिए जाना चाहिए। यह मनुष्य को सतोगुण में स्थित करेगा। प्रत्येक सभ्य मनुष्य का यह कर्तव्य है कि वह शास्त्रों के आदेशों का पालन करे तथा पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् को आदर अर्पित करे।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

प्रकृति के तीन गुण, साथ-साथ पूरी सारणी
सत्त्वगुणरजोगुणतमोगुण
यज्ञ कर्तव्य एवं शास्त्रीय नियमों के अनुसार तथा फल की किसी अपेक्षा के बिना सम्पन्न किया जाता है 17.11 किसी भौतिक लक्ष्य अथवा लाभ हेतु सम्पन्न किया जाता है, अथवा गर्ववश आडम्बरपूर्वक किया जाता है 17.12 शास्त्रीय आदेशों की अवहेलना में सम्पन्न किया जाता है 17.13

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।