भगवद्गीता 17.19

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

मूढग्राहेणात्मनो यत्पीडया क्रियते तपः ।
परस्योत्सादनार्थं वा तत्तामसमुदाहृतम् ॥१९॥

mūḍha-grāheṇātmano yat
pīḍayā kriyate tapaḥ
parasyotsādanārthaṁ vā
tat tāmasam udāhṛtam

शब्दार्थ

मूढ
मूर्खतापूर्ण
ग्राहेण
प्रयास से
आत्मनः
अपने ही स्वरूप की
यत्
जो
पीडया
यातना द्वारा
क्रियते
की जाती है
तपः
तपस्या
परस्य
दूसरों का
उत्सादनार्थम्
विनाश के लिए
वा
अथवा
तत्
वह
तामसम्
तमोगुण में
उदाहृतम्
कही जाती है

अनुवाद

और जो तपस्याएँ हठपूर्वक आत्म-यातना द्वारा मूर्खतापूर्वक की जाती हैं, अथवा जो दूसरों के विनाश या हानि के लिए की जाती हैं, वे तमोगुण में कही जाती हैं।

गीता में परिभाषित

तपस्या

शरीर, वाणी और मन की तपस्या क्या है?

शरीर का तप इस प्रकार है: परमेश्वर, ब्राह्मणों, आध्यात्मिक गुरु तथा पिता एवं माता जैसे श्रेष्ठजनों की पूजा। पवित्रता, सरलता, ब्रह्मचर्य एवं अहिंसा भी शरीर के तप हैं।

भगवद्गीता 17.14

परिभाषा देखें

तात्पर्य

हिरण्यकशिपु जैसे असुरों द्वारा की गई मूर्खतापूर्ण तपस्या के उदाहरण विद्यमान हैं, जिसने अमर होने तथा देवताओं का वध करने के लिए कठोर तपस्या की। उसने ब्रह्मा से ऐसी ही वस्तुओं की प्रार्थना की, किन्तु अन्ततः पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् द्वारा उसका वध हुआ। किसी असम्भव वस्तु के लिए तपस्या करना निश्चय ही तमोगुण में है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

प्रकृति के तीन गुण, साथ-साथ पूरी सारणी
सत्त्वगुणरजोगुणतमोगुण
तपस्या स्वयं को भौतिक रूप से लाभ पहुँचाना नहीं अपितु परमेश्वर को प्रसन्न करना 17.17 आदर, सम्मान एवं श्रद्धा प्राप्त करने के लिए सम्पन्न की जाती हैं 17.18 हठपूर्वक आत्म-यातना द्वारा मूर्खतापूर्वक की जाती हैं, अथवा जो दूसरों के विनाश या हानि के लिए की जाती हैं 17.19

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।