भगवद्गीता 17.25

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

तदित्यनभिसन्धाय फलं यज्ञतपःक्रियाः ।
दानक्रियाश्च विविधाः क्रियन्ते मोक्षकाङ्क्षिभिः ॥२५॥

tad ity anabhisandhāya
phalaṁ yajña-tapaḥ-kriyāḥ
dāna-kriyāś ca vividhāḥ
kriyante mokṣa-kāṅkṣibhiḥ

शब्दार्थ

तत्
वह
इति
वे
अनभिसन्धाय
सकाम फल के बिना
फलम्
यज्ञ का फल
यज्ञ
यज्ञ
तपः
तपस्या
क्रियाः
कार्य
दान
दान
क्रियाः
कार्य
च
भी
विविधाः
विविध प्रकार के
क्रियन्ते
किए जाते हैं
मोक्ष-काङ्क्षिभिः
जो वास्तव में मुक्ति की इच्छा करते हैं

अनुवाद

मनुष्य को 'तत्' शब्द के साथ यज्ञ, तपस्या एवं दान करना चाहिए। ऐसे दिव्य कार्यों का प्रयोजन भौतिक बन्धन से मुक्त होना है।

गीता में परिभाषित

यज्ञ

सबसे श्रेष्ठ यज्ञ कौन-सा है?

हे शत्रुदमन! भौतिक सम्पत्ति के यज्ञ की अपेक्षा ज्ञान का यज्ञ श्रेष्ठतर है। हे पृथापुत्र! आख़िरकार, कर्म का यज्ञ दिव्य ज्ञान में ही परिणत होता है।

भगवद्गीता 4.33

परिभाषा देखें

तपस्या

शरीर, वाणी और मन की तपस्या क्या है?

शरीर का तप इस प्रकार है: परमेश्वर, ब्राह्मणों, आध्यात्मिक गुरु तथा पिता एवं माता जैसे श्रेष्ठजनों की पूजा। पवित्रता, सरलता, ब्रह्मचर्य एवं अहिंसा भी शरीर के तप हैं।

भगवद्गीता 17.14

परिभाषा देखें

दान

सात्त्विक दान क्या है?

जो दान कर्तव्य समझकर, उचित स्थान एवं समय पर, सुपात्र व्यक्ति को, तथा प्रत्युपकार की आशा के बिना दिया जाता है, वह सतोगुणी दान माना जाता है।

भगवद्गीता 17.20

परिभाषा देखें

तात्पर्य

आध्यात्मिक पद पर उन्नत होने के लिए मनुष्य को किसी भौतिक लाभ हेतु कर्म नहीं करना चाहिए। कर्म आध्यात्मिक राज्य में स्थानान्तरित होने के, घर लौटने के, भगवद्धाम लौटने के परम लाभ के लिए किए जाने चाहिए।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।