भगवद्गीता 18.15

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

शरीरवाङ्मनोभिर्यत्कर्म प्रारभते नरः ।
न्याय्यं वा विपरीतं वा पञ्चैते तस्य हेतवः ॥१५॥

śarīra-vāṅ-manobhir yat
karma prārabhate naraḥ
nyāyyaṁ vā viparītaṁ vā
pañcaite tasya hetavaḥ

शब्दार्थ

शरीर
शरीर
वाक्
वाणी
मनोभिः
मन के द्वारा
यत्
जो कुछ
कर्म
कर्म
प्रारभते
आरम्भ करता है
नरः
मनुष्य
न्याय्यम्
उचित
वा
अथवा
विपरीतम्
विपरीत
वा
अथवा
पञ्च
पाँच
एते
ये सब
तस्य
उसके
हेतवः
कारण

अनुवाद

मनुष्य शरीर, मन अथवा वाणी से जो भी उचित या अनुचित कर्म करता है, वह इन्हीं पाँच कारकों से उत्पन्न होता है।

तात्पर्य

इस श्लोक में "उचित" तथा "अनुचित" शब्द अत्यन्त सार्थक हैं। उचित कर्म वह कर्म है जो शास्त्रों में निर्धारित निर्देशों के अनुसार किया जाता है, और अनुचित कर्म वह कर्म है जो शास्त्रीय विधानों के सिद्धान्तों के विरुद्ध किया जाता है। किन्तु जो भी किया जाता है, उसके पूर्ण सम्पादन हेतु इन पाँच कारकों की आवश्यकता होती है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

सभी उचित और अनुचित कर्मों के कारण – अधिष्ठानम् (शरीर), कर्ता, करणम् (इंद्रियाँ), चेष्टा (प्रयास) और दैवम् (परमात्मा)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।