भगवद्गीता 18.22

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

यत्तु कृत्स्नवदेकस्मिन्कार्ये सक्तमहैतुकम् ।
अतत्त्वार्थवदल्पं च तत्तामसमुदाहृतम् ॥२२॥

yat tu kṛtsna-vad ekasmin
kārye saktam ahaitukam
atattvārtha-vad alpaṁ ca
tat tāmasam udāhṛtam

शब्दार्थ

यत्
जो
तु
किन्तु
कृत्स्नवत्
सर्वस्व रूप में
एकस्मिन्
एक में
कार्ये
कर्म में
सक्तम्
आसक्त
अहैतुकम्
बिना किसी कारण के
अतत्त्व-अर्थवत्
यथार्थता से रहित
अल्पम् च
तथा अत्यन्त अल्प
तत्
वह
तामसम्
तमोगुण में
उदाहृतम्
कहा जाता है

अनुवाद

और जिस ज्ञान से मनुष्य एक प्रकार के कर्म में सर्वस्व समझकर आसक्त रहता है, जो सत्य के ज्ञान से रहित है, तथा जो अत्यन्त अल्प है, उसे तमोगुणी कहा जाता है।

गीता में परिभाषित

ज्ञान

ज्ञान क्या है?

विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।

भगवद्गीता 13.8–12

परिभाषा देखें

तात्पर्य

सामान्य मनुष्य का "ज्ञान" सदा तमोगुण अथवा अज्ञान में रहता है, क्योंकि बद्ध जीवन में प्रत्येक जीव तमोगुण में ही जन्म लेता है। जो मनुष्य अधिकारियों अथवा शास्त्रीय आदेशों के माध्यम से ज्ञान विकसित नहीं करता, उसका ज्ञान शरीर तक ही सीमित रहता है। उसे शास्त्र के निर्देशों के अनुसार कर्म करने की चिन्ता नहीं होती। उसके लिए धन ही ईश्वर है, और ज्ञान का अर्थ है शारीरिक माँगों की पूर्ति। ऐसे ज्ञान का परम सत्य से कोई सम्बन्ध नहीं होता। यह कमोबेश साधारण पशुओं के ज्ञान के समान है—खाने, सोने, रक्षा करने तथा मैथुन करने का ज्ञान। ऐसे ज्ञान को यहाँ तमोगुण की उपज बताया गया है। दूसरे शब्दों में, इस शरीर से परे आत्मा सम्बन्धी ज्ञान सत्त्वगुणी ज्ञान कहलाता है, सांसारिक तर्क तथा मनोधर्म के बल पर अनेक सिद्धान्तों एवं मतों को उत्पन्न करने वाला ज्ञान रजोगुण की उपज है, और केवल शरीर को सुखी रखने से सम्बन्धित ज्ञान तमोगुणी कहा जाता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

तीनों गुणों में ज्ञान

प्रकृति के तीन गुण, साथ-साथ पूरी सारणी
सत्त्वगुणरजोगुणतमोगुण
ज्ञान समस्त अस्तित्वों में एक अविभाजित आध्यात्मिक प्रकृति को देखता है 18.20 भिन्न-भिन्न प्रकार का जीव भिन्न-भिन्न शरीरों में निवास करता हुआ देखा जाता है 18.21 एक प्रकार के कर्म में सर्वस्व समझकर आसक्त रहता है, जो सत्य के ज्ञान से रहित है 18.22

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।