भगवद्गीता 18.27

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

रागी कर्मफलप्रेप्सुर्लुब्धो हिंसात्मकोऽशुचिः ।
हर्षशोकान्वितः कर्ता राजसः परिकीर्तितः ॥२७॥

rāgī karma-phala-prepsur
lubdho hiṁsātmako 'śuciḥ
harṣa-śokānvitaḥ kartā
rājasaḥ parikīrtitaḥ

शब्दार्थ

रागी
अत्यन्त आसक्त
कर्म-फल
कर्म के फल के प्रति
प्रेप्सुः
इच्छा करने वाला
लुब्धः
लोभी
हिंसा-आत्मकः
तथा सदा ईर्ष्यालु
अशुचिः
अपवित्र
हर्ष-शोक-अन्वितः
हर्ष तथा शोक से ग्रस्त
कर्ता
ऐसा कर्ता
राजसः
रजोगुण में
परिकीर्तितः
घोषित किया जाता है

अनुवाद

किन्तु जो कर्ता अपने श्रम के फलों के प्रति आसक्त है और उनका भोग करने की प्रबल कामना रखता है, जो लोभी, ईर्ष्यालु तथा अपवित्र है और सुख-दुःख से विचलित होता है, वह रजोगुणी कर्ता है।

गीता में परिभाषित

सुख

वास्तविक सुख क्या है?

हे भरतश्रेष्ठ, अब तुम मुझसे उन तीन प्रकार के सुखों के विषय में सुनो जिनका भोग बद्धजीव करता है, और जिनके द्वारा वह कभी-कभी समस्त दुःखों के अन्त को प्राप्त होता है। जो आरम्भ में विष के समान प्रतीत होता है, किन्तु अन्त में अमृत के समान होता है, और जो मनुष्य को आत्म-साक्षात्कार के प्रति जागृत करता है, वह सत्त्वगुण में स्थित सुख कहलाता है।

भगवद्गीता 18.36–37

परिभाषा देखें

तात्पर्य

कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार के कर्म अथवा उसके फल के प्रति अत्यधिक आसक्त होता है, क्योंकि उसकी भौतिकता अथवा गृह तथा घर, पत्नी एवं सन्तान के प्रति अति आसक्ति होती है। ऐसे व्यक्ति को जीवन के उच्चतर उत्थान की कोई इच्छा नहीं होती। वह केवल इस संसार को यथासम्भव भौतिक दृष्टि से सुखमय बनाने में लगा रहता है। वह सामान्यतः अत्यन्त लोभी होता है, और सोचता है कि उसके द्वारा प्राप्त की गई प्रत्येक वस्तु स्थायी है और कभी नष्ट नहीं होगी। ऐसा व्यक्ति दूसरों से ईर्ष्या करता है और इन्द्रियतृप्ति हेतु कोई भी अनुचित कार्य करने को तत्पर रहता है। अतः ऐसा व्यक्ति अपवित्र होता है, और उसे इसकी परवाह नहीं होती कि उसकी कमाई पवित्र है अथवा अपवित्र। यदि उसका कर्म सफल हो तो वह अत्यन्त प्रसन्न होता है और यदि उसका कर्म सफल न हो तो अत्यन्त दुःखी होता है। ऐसा ही रजोगुणी मनुष्य होता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

तीनों गुणों में कर्ता

प्रकृति के तीन गुण, साथ-साथ पूरी सारणी
सत्त्वगुणरजोगुणतमोगुण
कर्ता समस्त भौतिक आसक्तियों तथा मिथ्या अहंकार से मुक्त है, जो उत्साही एवं दृढ़संकल्प है, तथा जो सफलता अथवा असफलता के प्रति उदासीन है 18.26 अपने श्रम के फलों के प्रति आसक्त है और उनका भोग करने की प्रबल कामना रखता है, जो लोभी, ईर्ष्यालु तथा अपवित्र है और सुख-दुःख से विचलित होता है 18.27 भौतिकतावादी, हठी, छली तथा दूसरों का अपमान करने में निपुण है, जो आलसी, सदा खिन्न तथा विलम्ब करने वाला है 18.28

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।