भगवद्गीता 3.2

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

व्यामिश्रेणेव वाक्येन बुद्धिं मोहयसीव मे ।
तदेकं वद निश्चित्य येन श्रेयोऽहमाप्नुयाम् ॥२॥

vyāmiśreṇeva vākyena
buddhiṁ mohayasīva me
tad ekaṁ vada niścitya
yena śreyo 'ham āpnuyām

शब्दार्थ

व्यामिश्रेण
संदिग्ध
इव
मानो
वाक्येन
वचनों से
बुद्धिम्
बुद्धि
मोहयसि
मोहित कर रहे हैं
इव
मानो
मे
मेरी
तत्
इसलिए
एकम्
केवल एक
वद
कृपया बताइए
निश्चित्य
निश्चय करके
येन
जिससे
श्रेयः
वास्तविक कल्याण
अहम्
मैं
आप्नुयाम्
प्राप्त कर सकूँ

अनुवाद

आपके संदिग्ध उपदेशों से मेरी बुद्धि मोहित हो गई है। अतः कृपया मुझे निश्चयपूर्वक बताइए कि मेरे लिए सर्वाधिक कल्याणकारी क्या है।

तात्पर्य

पूर्ववर्ती अध्याय में, भगवद्गीता की भूमिका के रूप में, अनेक भिन्न-भिन्न मार्ग समझाए गए, जैसे सांख्य-योग, बुद्धियोग, बुद्धि द्वारा इन्द्रियों का संयम, सकाम इच्छा रहित कर्म तथा नवदीक्षित की स्थिति। यह सब अव्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया गया था। कर्म तथा बोध के लिए मार्ग की अधिक व्यवस्थित रूपरेखा आवश्यक थी। अतः अर्जुन इन प्रतीत होने वाले उलझे हुए विषयों को स्पष्ट करना चाहता था, ताकि कोई भी सामान्य मनुष्य उन्हें बिना किसी ग़लत व्याख्या के स्वीकार कर सके। यद्यपि श्रीकृष्ण का अर्जुन को किसी शब्द-जाल से भ्रमित करने का कोई अभिप्राय न था, तथापि अर्जुन कृष्णभावनामृत की प्रक्रिया का—चाहे निष्क्रियता के द्वारा हो अथवा सक्रिय सेवा के द्वारा—अनुसरण नहीं कर पा रहा था। दूसरे शब्दों में, अपने प्रश्नों के द्वारा वह उन सभी शिष्यों के लिए कृष्णभावनामृत का मार्ग स्पष्ट कर रहा है जो भगवद्गीता के रहस्य को गम्भीरता से समझना चाहते हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

अर्जुन ने कृष्ण से पूछा

जीवन में गीता
भ्रम और संशय
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।