वक्ता: श्रीकृष्ण
यथैधांसि समिद्धोऽग्निर्भस्मसात्कुरुतेऽर्जुन ।
ज्ञानाग्निः सर्वकर्माणि भस्मसात्कुरुते तथा ॥३७॥
yathaidhāṁsi samiddho 'gnir
bhasma-sāt kurute 'rjuna
jñānāgniḥ sarva-karmāṇi
bhasma-sāt kurute tathā
शब्दार्थ
- yathā
- जिस प्रकार
- edhāṁsi
- ईंधन
- samiddhaḥ
- प्रज्वलित
- agniḥ
- अग्नि
- bhasma-sāt
- भस्म में परिणत कर देती है
- kurute
- करती है
- arjuna
- हे अर्जुन
- jñāna-agniḥ
- ज्ञान की अग्नि
- sarva-karmāṇi
- भौतिक क्रियाओं की समस्त प्रतिक्रियाओं को
- bhasma-sāt
- भस्म में
- kurute
- वैसा ही करती है
- tathā
- उसी प्रकार
अनुवाद
हे अर्जुन! जिस प्रकार प्रज्वलित अग्नि ईंधन को भस्म में परिणत कर देती है, उसी प्रकार ज्ञान की अग्नि भौतिक क्रियाओं की समस्त प्रतिक्रियाओं को भस्म में परिणत कर देती है।
गीता में परिभाषित
ज्ञान
ज्ञान क्या है?
विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।
तात्पर्य
आत्मा एवं परमात्मा तथा उनके पारस्परिक सम्बन्ध के पूर्ण ज्ञान की तुलना यहाँ अग्नि से की गई है। यह अग्नि न केवल अपवित्र क्रियाओं की समस्त प्रतिक्रियाओं को, अपितु पवित्र क्रियाओं की समस्त प्रतिक्रियाओं को भी जलाकर भस्म कर देती है। प्रतिक्रिया के अनेक स्तर हैं: निर्माणाधीन प्रतिक्रिया, फलित होती प्रतिक्रिया, पहले से ही प्राप्त प्रतिक्रिया, और भावी प्रतिक्रिया। किन्तु जीव की स्वाभाविक स्थिति का ज्ञान समस्त वस्तुओं को जलाकर भस्म कर देता है। जब मनुष्य पूर्ण ज्ञान में स्थित होता है, तब समस्त प्रतिक्रियाएँ—भूत एवं भावी दोनों—भस्म हो जाती हैं। वेदों में कहा गया है: उभे उहैवैष एते तरत्यमृतः साध्व्-असाधूनी: "मनुष्य कर्म की पवित्र एवं अपवित्र दोनों प्रतिक्रियाओं पर विजय पा लेता है।"
यह श्लोक क्या सिखाता है
ज्ञान के फल और महिमा — मोह का अभाव, शुद्ध दृष्टि और पापों का नाश
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 3
- Bhagavad-gītā 4.34–38 1966-08-15 · New York
- Bhagavad-gītā 4.37–40 1966-08-17 · New York
- Bhagavad-gītā 4.34–39 1969-01-12 · Los Angeles
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।