वक्ता: श्रीकृष्ण
न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।
तत्स्वयं योगसंसिद्धः कालेनात्मनि विन्दति ॥३८॥
na hi jñānena sadṛśaṁ
pavitram iha vidyate
tat svayaṁ yoga-saṁsiddhaḥ
kālenātmani vindati
शब्दार्थ
- na
- कभी नहीं
- hi
- निश्चय ही
- jñānena
- ज्ञान की
- sadṛśam
- तुलना में
- pavitram
- पवित्र
- iha
- इस जगत् में
- vidyate
- विद्यमान है
- tat
- वह
- svayam
- स्वयं
- yoga
- भक्ति
- saṁsiddhaḥ
- परिपक्व
- kālena
- कालक्रम में
- ātmani
- स्वयं में
- vindati
- भोगता है
अनुवाद
इस जगत् में दिव्य ज्ञान के समान उदात्त एवं पवित्र कुछ भी नहीं है। ऐसा ज्ञान समस्त योग का परिपक्व फल है। और जिसने इसे प्राप्त कर लिया है, वह कालक्रम में स्वयं अपने भीतर आत्मा का आनन्द भोगता है।
गीता में परिभाषित
ज्ञान
ज्ञान क्या है?
विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।
योग
योग क्या है?
हे अर्जुन, योग में स्थिर रहो। अपना कर्तव्य करो और सफलता अथवा असफलता के प्रति समस्त आसक्ति का त्याग कर दो। मन की ऐसी समता योग कहलाती है।
तात्पर्य
जब हम दिव्य ज्ञान की बात करते हैं, तब हम इसे आध्यात्मिक बोध के रूप में करते हैं। इस प्रकार, दिव्य ज्ञान के समान उदात्त एवं पवित्र कुछ भी नहीं है। अज्ञान हमारे बन्धन का कारण है, और ज्ञान हमारी मुक्ति का कारण है। यह ज्ञान भक्ति का परिपक्व फल है, और जब मनुष्य दिव्य ज्ञान में स्थित होता है, तब उसे शान्ति की खोज अन्यत्र नहीं करनी पड़ती, क्योंकि वह स्वयं अपने भीतर शान्ति का अनुभव करता है। दूसरे शब्दों में, यह ज्ञान एवं शान्ति कृष्णभावनामृत में परिणत होते हैं। भगवद्गीता में यही अन्तिम वचन है।
यह श्लोक क्या सिखाता है
ज्ञान के फल और महिमा — मोह का अभाव, शुद्ध दृष्टि और पापों का नाश
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 3
- Bhagavad-gītā 4.34–38 1966-08-15 · New York
- Bhagavad-gītā 4.37–40 1966-08-17 · New York
- Bhagavad-gītā 4.34–39 1969-01-12 · Los Angeles
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।