वक्ता: श्रीकृष्ण
श्रद्धावाँल्लभते ज्ञानं तत्परः संयतेन्द्रियः ।
ज्ञानं लब्ध्वा परां शान्तिमचिरेणाधिगच्छति ॥३९॥
śraddhāvāl labhate jñānaṁ
tat-paraḥ saṁyatendriyaḥ
jñānaṁ labdhvā parāṁ śāntim
acireṇādhigacchati
शब्दार्थ
- śraddhāvān
- श्रद्धावान् मनुष्य
- labhate
- प्राप्त करता है
- jñānam
- ज्ञान
- tat-paraḥ
- उसमें अत्यन्त अनुरक्त
- saṁyata
- संयमित
- indriyaḥ
- इन्द्रियाँ
- jñānam
- ज्ञान
- labdhvā
- प्राप्त करके
- parām
- दिव्य
- śāntim
- शान्ति
- acireṇa
- शीघ्र ही
- adhigacchati
- प्राप्त करता है
अनुवाद
जो श्रद्धावान् मनुष्य दिव्य ज्ञान में तल्लीन है और जो अपनी इन्द्रियों को वश में कर लेता है, वह शीघ्र ही परम आध्यात्मिक शान्ति प्राप्त कर लेता है।
गीता में परिभाषित
ज्ञान
ज्ञान क्या है?
विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।
शान्ति
शान्ति किसे मिलती है?
जिस व्यक्ति ने इन्द्रियतृप्ति की समस्त इच्छाओं को त्याग दिया है, जो इच्छाओं से मुक्त होकर जीवन व्यतीत करता है, जिसने समस्त स्वामित्व-भाव को त्याग दिया है और जो मिथ्या अहंकार से रहित है—वही यथार्थ शान्ति प्राप्त कर सकता है।
तात्पर्य
कृष्णभावनामृत में ऐसा ज्ञान उस श्रद्धावान् व्यक्ति द्वारा प्राप्त किया जा सकता है जो श्रीकृष्ण में दृढ़ विश्वास रखता है। श्रद्धावान् वह मनुष्य कहलाता है जो सोचता है कि केवल कृष्णभावनामृत में कर्म करके वह सर्वोच्च सिद्धि प्राप्त कर सकता है। यह श्रद्धा भक्ति के सम्पादन से, तथा "हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे/ हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे" के कीर्तन से प्राप्त होती है, जो मनुष्य के हृदय को समस्त भौतिक मल से शुद्ध कर देता है। इसके ऊपर, मनुष्य को इन्द्रियों का निग्रह करना चाहिए। जो व्यक्ति श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धावान् है और जो इन्द्रियों का निग्रह करता है, वह कृष्णभावनामृत के ज्ञान में सरलता से शीघ्र ही सिद्धि प्राप्त कर सकता है।
यह श्लोक क्या सिखाता है
ज्ञान-प्राप्ति में श्रद्धा की भूमिका – कौन ज्ञान प्राप्त कर सकता है और कौन नहीं?; फलबंधन-रहित कर्म; उठो और युद्ध करो!
यह श्लोक एक सीढ़ी में 1
ऊपर का मार्ग
विषय-संकलनों में 1
- श्रद्धा और इंद्रिय-संयम (4.39 श्रद्धावाँल्लभते ज्ञानं...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 4
- Bhagavad-gītā 4.37–40 1966-08-17 · New York
- Bhagavad-gītā 4.39–5.3 1966-08-19 · New York
- Bhagavad-gītā 4.34–39 1969-01-12 · Los Angeles
- Bhagavad-gītā 4.39–42 1969-01-14 · Los Angeles
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।