भगवद्गीता 7.16

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

चतुर्विधा भजन्ते मां जनाः सुकृतिनोऽर्जुन ।
आर्तो जिज्ञासुरर्थार्थी ज्ञानी च भरतर्षभ ॥१६॥

catur-vidhā bhajante māṁ
janāḥ sukṛtino 'rjuna
ārto jijñāsur arthārthī
jñānī ca bharatarṣabha

शब्दार्थ

caturvidhāḥ
चार प्रकार के
bhajante
सेवा अर्पित करते हैं
mām
मेरी
janāḥ
व्यक्ति
sukṛtinaḥ
जो पुण्यात्मा हैं
arjuna
हे अर्जुन
ārtaḥ
आर्त
jijñāsuḥ
जिज्ञासु
artha-arthī
जो भौतिक लाभ की इच्छा करता है
jñānī
जो वस्तुओं को यथार्थ रूप में जानता है
ca
भी
bharatarṣabha
हे भरतवंशियों में श्रेष्ठ

अनुवाद

हे भरतवंशियों में श्रेष्ठ [अर्जुन], चार प्रकार के पुण्यात्मा मनुष्य मेरी भक्ति करते हैं—आर्त, धन का इच्छुक, जिज्ञासु, तथा वह जो परम सत्य का ज्ञान खोज रहा है।

गीता में परिभाषित

ज्ञान

ज्ञान क्या है?

विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।

भगवद्गीता 13.8–12

परिभाषा देखें

तात्पर्य

इस तात्पर्य में उल्लिखित अन्य शास्त्र: भक्तिरसामृतसिन्धु

दुष्कर्मियों के विपरीत, ये शास्त्रों के नियामक सिद्धान्तों के अनुयायी हैं, और इन्हें sukṛtina कहा जाता है, अर्थात् वे जो शास्त्रों के नियमों और विधानों, नैतिक तथा सामाजिक नियमों का पालन करते हैं, और न्यूनाधिक रूप से परमेश्वर के प्रति समर्पित हैं। इनमें से मनुष्यों के चार वर्ग हैं—जो कभी आर्त होते हैं, जिन्हें धन की आवश्यकता होती है, जो कभी जिज्ञासु होते हैं, तथा जो कभी परम सत्य के ज्ञान की खोज में रहते हैं। ये व्यक्ति भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में भक्ति के लिए परमेश्वर के पास आते हैं। ये शुद्ध भक्त नहीं हैं, क्योंकि इनकी भक्ति के बदले में पूर्ण करने योग्य कोई-न-कोई आकांक्षा रहती है। शुद्ध भक्ति आकांक्षा रहित तथा भौतिक लाभ की इच्छा से रहित होती है। भक्ति-रसामृत-सिन्धु शुद्ध भक्ति को इस प्रकार परिभाषित करता है:

anyābhilāṣitāśūnyaṁ jñāna-karmādy-anāvṛtam

ānukūlyena kṛṣṇānuśīlanaṁ bhaktir uttamā.

"मनुष्य को परम भगवान् श्रीकृष्ण की दिव्य प्रेममयी सेवा अनुकूल रूप से तथा सकाम क्रियाओं अथवा दार्शनिक कल्पना के द्वारा भौतिक लाभ अथवा प्राप्ति की इच्छा के बिना करनी चाहिए। उसी को शुद्ध भक्ति कहा जाता है।"

जब ये चार प्रकार के व्यक्ति भक्ति के लिए परमेश्वर के पास आते हैं और शुद्ध भक्त की संगति से पूर्णतः शुद्ध हो जाते हैं, तो वे भी शुद्ध भक्त बन जाते हैं। जहाँ तक दुष्कर्मियों का प्रश्न है, उनके लिए भक्ति अत्यन्त कठिन है, क्योंकि उनका जीवन स्वार्थपूर्ण, अनियमित और आध्यात्मिक लक्ष्यों से रहित होता है। किन्तु उनमें से भी कुछ, संयोगवश, जब किसी शुद्ध भक्त के सम्पर्क में आते हैं, तो वे भी शुद्ध भक्त बन जाते हैं।

जो सदा सकाम क्रियाओं में व्यस्त रहते हैं, वे भौतिक आर्ति में भगवान् के पास आते हैं और उस समय शुद्ध भक्तों की संगति करते हैं और अपनी आर्ति में भगवान् के भक्त बन जाते हैं। जो केवल कुण्ठित होते हैं, वे भी कभी शुद्ध भक्तों की संगति करने आते हैं और ईश्वर के विषय में जानने हेतु जिज्ञासु बन जाते हैं। इसी प्रकार, जब शुष्क दार्शनिक ज्ञान के प्रत्येक क्षेत्र में कुण्ठित हो जाते हैं, तो वे कभी ईश्वर के विषय में जानना चाहते हैं, और वे भक्ति करने हेतु परमेश्वर के पास आते हैं और इस प्रकार निराकार ब्रह्म तथा स्थानिक परमात्मा के ज्ञान को पार करके परमेश्वर अथवा उनके शुद्ध भक्त की कृपा से ईश्वर की साकार अवधारणा तक पहुँचते हैं। समग्र रूप से, जब आर्त, जिज्ञासु, ज्ञान के अन्वेषक, तथा जिन्हें धन की आवश्यकता है, समस्त भौतिक इच्छाओं से मुक्त हो जाते हैं, और जब वे पूर्णतः समझ लेते हैं कि भौतिक पारिश्रमिक का आध्यात्मिक उन्नति से कोई सम्बन्ध नहीं है, तो वे शुद्ध भक्त बन जाते हैं। जब तक ऐसी शुद्ध अवस्था प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक भगवान् की दिव्य सेवा में लगे भक्त सकाम क्रियाओं से कलुषित रहते हैं, और वे सांसारिक ज्ञान आदि की खोज करते हैं। अतः शुद्ध भक्ति की अवस्था तक पहुँचने से पूर्व मनुष्य को इस सबको पार करना होता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

चार प्रकार के लोग जो कृष्ण की उपासना करते हैं और चार जो नहीं करते

कौन श्रीकृष्ण की शरण लेता है, और कौन नहीं पूरी सारणी
शरण नहीं लेते (7.15)भक्ति करते हैं (7.16)
अत्यन्त मूर्ख 7.15 आर्त 7.16
मनुष्यों में अधम 7.15 धन का इच्छुक 7.16
जिनका ज्ञान माया द्वारा अपहृत हो गया है 7.15 जिज्ञासु 7.16
असुरों के नास्तिक स्वभाव को धारण करते हैं 7.15 वह जो परम सत्य का ज्ञान खोज रहा है 7.16
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 3

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।