भगवद्गीता 8.7

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च ।
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्मामेवैष्यस्यसंशयः ॥७॥

tasmāt sarveṣu kāleṣu
mām anusmara yudhya ca
mayy arpita-mano-buddhir
mām evaiṣyasy asaṁśayaḥ

शब्दार्थ

तस्मात्
अतः
सर्वेषु
सभी
कालेषु
समय
माम्
मुझको
अनुस्मर
स्मरण करते रहो
युध्य
युद्ध करो
च
भी
मयि
मुझमें
अर्पित
समर्पित
मनः
मन
बुद्धिः
बुद्धि
माम्
मुझको
एव
निश्चय ही
एष्यसि
प्राप्त करोगे
असंशयः
नि:सन्देह

अनुवाद

अतः हे अर्जुन, तुम्हें सदैव मेरा अर्थात् श्रीकृष्ण का स्मरण करना चाहिए और साथ ही युद्ध करने के अपने विहित कर्तव्य का पालन करना चाहिए। अपनी क्रियाओं को मुझे समर्पित कर तथा अपने मन एवं बुद्धि को मुझ पर स्थिर कर, तुम नि:सन्देह मुझे प्राप्त करोगे।

तात्पर्य

अर्जुन को दी गई यह शिक्षा भौतिक कार्यों में संलग्न समस्त मनुष्यों के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। भगवान् यह नहीं कहते कि मनुष्य को अपने विहित कर्तव्य अथवा कार्य त्याग देने चाहिए। मनुष्य उन्हें जारी रख सकता है और साथ ही हरे कृष्ण का जप करते हुए श्रीकृष्ण का चिन्तन कर सकता है। इससे मनुष्य भौतिक कल्मष से मुक्त होगा और अपने मन एवं बुद्धि को श्रीकृष्ण में संलग्न करेगा। श्रीकृष्ण के नामों का जप करने से मनुष्य नि:सन्देह परम लोक, कृष्णलोक में स्थानान्तरित कर दिया जाएगा।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

विषय-संकलनों में 2

सम्पूर्ण गीता में भक्ति

  • मनुष्य को सदा भक्तिपूर्वक कृष्ण का स्मरण करना चाहिए (8.7 तस्मात्सर्वेषु कालेषु...)

आत्मसंयम

  • अपनी प्रवृत्तियों के अनुसार मन को लगाने के लिए अपना नियत कर्तव्य करके (8.7 तस्मात्सर्वेषु कालेषु...)
  • भगवान् कृष्ण का स्मरण करते हुए अपना नियत कर्तव्य करना (8.7 तस्मात्सर्वेषु कालेषु...)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।