वक्ता: श्रीकृष्ण
यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम् ।
तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भावभावितः ॥६॥
yaṁ yaṁ vāpi smaran bhāvaṁ
tyajaty ante kalevaram
taṁ tam evaiti kaunteya
sadā tad-bhāva-bhāvitaḥ
शब्दार्थ
- यम् यम्
- जो भी
- वा
- अथवा
- अपि
- भी
- स्मरन्
- स्मरण करते हुए
- भावम्
- प्रकृति
- त्यजति
- त्यागता है
- अन्ते
- अन्त में
- कलेवरम्
- इस शरीर को
- तम् तम्
- उसी प्रकार
- एव
- निश्चय ही
- एति
- प्राप्त करता है
- कौन्तेय
- हे कुन्तीपुत्र
- सदा
- सदैव
- तत्
- उस
- भाव
- भाव की
- भावितः
- स्मरण करते हुए
अनुवाद
मनुष्य शरीर त्यागते समय जिस किसी भाव का स्मरण करता है, वह उसी भाव को अवश्य प्राप्त करता है।
गीता में परिभाषित
त्याग
वास्तविक त्याग क्या है?
श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।
तात्पर्य
मृत्यु के संकटपूर्ण क्षण में अपनी प्रकृति बदलने की प्रक्रिया यहाँ समझाई गई है। मनुष्य उचित मनःस्थिति में किस प्रकार मर सकता है? महाराज भरत ने मृत्यु के समय एक मृग का चिन्तन किया और इस प्रकार उसी योनि में स्थानान्तरित हो गए। तथापि मृग होने पर भी महाराज भरत अपने पूर्व कर्मों का स्मरण रख सके। निःसन्देह मनुष्य के जीवन के विचारों तथा कर्मों का संचित प्रभाव मृत्यु के क्षण में उसके विचारों को प्रभावित करता है; अतः इस जीवन के कर्म ही मनुष्य के भावी भाव का निर्धारण करते हैं। यदि कोई दिव्य रूप से श्रीकृष्ण की सेवा में तल्लीन है, तो उसका अगला शरीर दिव्य (आध्यात्मिक) होगा, भौतिक नहीं। अतः अपने भाव को सफलतापूर्वक दिव्य जीवन में बदलने हेतु हरे कृष्ण का जप ही सर्वश्रेष्ठ प्रक्रिया है।
यह श्लोक क्या सिखाता है
इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।
विषय-संकलनों में 2
इस श्लोक पर लेख 1
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।