वक्ता: सञ्जय
स घोषो धार्तराष्ट्राणां हृदयानि व्यदारयत् ।
नभश्च पृथिवीं चैव तुमुलोऽभ्यनुनादयन् ॥१९॥
sa ghoṣo dhārtarāṣṭrāṇāṁ
hṛdayāni vyadārayat
nabhaś ca pṛthivīṁ caiva
tumulo ’bhyanunādayan
शब्दार्थ
- saḥ
- वह
- ghoṣaḥ
- ध्वनि
- dhārtarāṣṭrāṇām
- धृतराष्ट्र के पुत्रों के
- hṛdayāni
- हृदय
- vyadārayat
- विदीर्ण कर दिए
- nabhaḥ
- आकाश
- ca
- भी
- pṛthivīm
- पृथ्वी का तल
- ca
- भी
- eva
- निश्चय ही
- tumulaḥ
- प्रचण्ड
- abhyanunādayan
- प्रतिध्वनित होकर
अनुवाद
इन भिन्न-भिन्न शंखों का बजना प्रचण्ड हो उठा, और इस प्रकार आकाश तथा पृथ्वी दोनों में गूँजते हुए उसने धृतराष्ट्र के पुत्रों के हृदय विदीर्ण कर दिए।
तात्पर्य
जब भीष्म तथा दुर्योधन के पक्ष के अन्य व्यक्तियों ने अपने-अपने शंख बजाए, तब पाण्डवों की ओर हृदय-विदारण नहीं हुआ। ऐसी घटनाओं का उल्लेख नहीं है, किन्तु इस विशिष्ट श्लोक में उल्लेख है कि पाण्डव-पक्ष द्वारा प्रतिध्वनित ध्वनियों से धृतराष्ट्र के पुत्रों के हृदय विदीर्ण हो गए। यह पाण्डवों तथा भगवान् श्रीकृष्ण में उनकी श्रद्धा के कारण है। जो परमेश्वर की शरण लेता है, उसे सबसे बड़े संकट के मध्य भी किसी से भय नहीं रहता।
यह श्लोक क्या सिखाता है
कौरवों के हृदय विदीर्ण
विषय-संकलनों में 1
- कृष्ण अपने शरणागत भक्त पाण्डवों की सदा रक्षा करते हैं, इसलिए सारी भौतिक प्रतिकूलताओं के बावजूद उनकी विजय निश्चित है (1.14-19)।
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1
- Bhagavad-gītā 1.16–19 1973-07-16
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।