भगवद्गीता 1.8

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: सञ्जय

भवान्भीष्मश्च कर्णश्च कृपश्च समितिञ्जयः ।
अश्वत्थामा विकर्णश्च सौमदत्तिस्तथैव च ॥८॥

bhavān bhīṣmaś ca karṇaś ca
kṛpaś ca samitiṁ-jayaḥ
aśvatthāmā vikarṇaś ca
saumadattis tathaiva ca

शब्दार्थ

भवान्
आप स्वयं
भीष्मः
पितामह भीष्म
च
भी
कर्णः
कर्ण
च
और
कृपः
कृप
च
और
समितिञ्जयः
युद्ध में सदा विजयी
अश्वत्थामा
अश्वत्थामा
विकर्णः
विकर्ण
च
तथा
सौमदत्तिः
सोमदत्त का पुत्र
तथा
और जैसे
एव
निश्चय ही
च
और

अनुवाद

यहाँ आप जैसी विभूतियाँ हैं—भीष्म, कर्ण, कृप, अश्वत्थामा, विकर्ण तथा सोमदत्त का पुत्र, जो भूरिश्रवा कहलाता है—जो युद्ध में सदा विजयी रहते हैं।

तात्पर्य

दुर्योधन ने युद्ध के असाधारण वीरों का उल्लेख किया, जो सब सदा-विजयी हैं। विकर्ण दुर्योधन का भाई है, अश्वत्थामा द्रोणाचार्य का पुत्र है, और सौमदत्ति अथवा भूरिश्रवा बाह्लीकों के राजा का पुत्र है। कर्ण अर्जुन का सौतेला भाई है, क्योंकि उसका जन्म राजा पाण्डु के साथ कुन्ती के विवाह से पूर्व हुआ था। कृपाचार्य ने द्रोणाचार्य की जुड़वाँ बहन से विवाह किया था।

यह श्लोक क्या सिखाता है

दुर्योधन की सेना

श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।