भगवद्गीता 11.40

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

नमः पुरस्तादथ पृष्ठतस्ते
नमोऽस्तु ते सर्वत एव सर्व ।
अनन्तवीर्यामितविक्रमस्त्वं
सर्वं समाप्नोषि ततोऽसि सर्वः ॥४०॥

namaḥ purastād atha pṛṣṭhatas te
namo 'stu te sarvata eva sarva
ananta-vīryāmita-vikramas tvaṁ
sarvaṁ samāpnoṣi tato 'si sarvaḥ

शब्दार्थ

namaḥ
नमस्कार अर्पित करते हुए
purastāt
सामने से
atha
भी
pṛṣṭhataḥ
पीछे से
te
आपको
namaḥ astu
मैं नमस्कार अर्पित करता हूँ
te
आपको
sarvataḥ
सभी ओर से
eva sarva
क्योंकि आप ही सब कुछ हैं
ananta-vīrya
असीम सामर्थ्य
amita-vikramaḥ
असीम बल
tvam
आप
sarvam
सब कुछ
samāpnoṣi
आच्छादित करते हैं
tataḥ asi
अतः आप हैं
sarvaḥ
सब कुछ

अनुवाद

सामने से, पीछे से तथा सभी ओर से आपको नमस्कार! हे असीम सामर्थ्य वाले, आप ही असीम बल के स्वामी हैं! आप सर्वव्यापी हैं, और इस प्रकार आप ही सब कुछ हैं!

तात्पर्य

इस तात्पर्य में उल्लिखित अन्य शास्त्र: विष्णु पुराण

अपने सखा श्रीकृष्ण के प्रति प्रेमपूर्ण भावावेश से अर्जुन सभी ओर से उन्हें अपना नमस्कार अर्पित कर रहे हैं। वे यह स्वीकार करते हैं कि वे ही समस्त शक्तियों तथा समस्त पराक्रम के स्वामी हैं और युद्धभूमि पर एकत्र समस्त महान् योद्धाओं से कहीं श्रेष्ठ हैं। विष्णु पुराण में कहा गया है: यो ऽयं तवागतो देव-समीपं देवता-गणः स त्वम् एव जगत्-स्रष्टा यतः सर्व-गतो भवान्। "जो कोई आपके समक्ष आता है, चाहे वह देवता ही क्यों न हो, हे पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान्, वह आपके ही द्वारा रचा गया है।"

यह श्लोक क्या सिखाता है

प्रणाम – सभी दिशाओं से।

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।