भगवद्गीता 11.41–42

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

श्लोक 41 से 42 एक साथ पढ़े जाते हैं।

सखेति मत्वा प्रसभं यदुक्तं
हे कृष्ण हे यादव हे सखेति ।
अजानता महिमानं तवेदं
मया प्रमादात्प्रणयेन वापि ॥४१॥
यच्चावहासार्थमसत्कृतोऽसि
विहारशय्यासनभोजनेषु ।
एकोऽथवाप्यच्युत तत्समक्षं
तत्क्षामये त्वामहमप्रमेयम् ॥४२॥

sakheti matvā prasabhaṁ yad uktaṁ
he kṛṣṇa he yādava he sakheti
ajānatā mahimānaṁ tavedaṁ
mayā pramādāt praṇayena vāpi

yac cāvahāsārtham asat-kṛto 'si
vihāra-śayyāsana-bhojaneṣu
eko 'tha vāpy acyuta tat-samakṣaṁ
tat kṣāmaye tvām aham aprameyam

शब्दार्थ

sakhā
सखा
iti
इस प्रकार
matvā
सोचकर
prasabham
क्षणिक
yat
जो कुछ
uktam
कहा
he kṛṣṇa
हे कृष्ण
he yādava
हे यादव
he sakhā iti
हे मेरे प्रिय सखा
ajānatā
बिना जाने
mahimānam
महिमा
tava
आपकी
idam
यह
mayā
मेरे द्वारा
pramādāt
मूर्खतावश
praṇayena
प्रेमवश
vā api
अथवा
yat
जो कुछ
ca
भी
avahāsārtham
परिहास के लिए
asatkṛtaḥ
अनादर
asi
किया गया
vihāra
विश्राम में
śayyā
परिहास में
āsana
विश्राम-स्थान में
bhojaneṣu
अथवा साथ भोजन करते समय
ekaḥ
अकेले
athavā
अथवा
api
अन्यों के समक्ष
acyuta
हे अच्युत
tat-samakṣam
आपके प्रतिद्वन्द्वी के रूप में
tat
वह सब
kṣāmaye
क्षमा करें
tvām
आप
aham
मैं
aprameyam
अप्रमेय

अनुवाद

मैंने भूतकाल में आपकी महिमा को बिना जाने आपको "हे कृष्ण," "हे यादव," "हे मेरे सखा," कहकर सम्बोधित किया है। मैंने उन्माद में अथवा प्रेम में जो कुछ किया हो, कृपया उसे क्षमा कर दें। मैंने विश्राम करते समय, अथवा एक ही शय्या पर लेटते समय, या साथ भोजन करते समय—कभी अकेले तथा कभी अनेक सखाओं के समक्ष—आपका अनेक बार अनादर किया है। कृपया मेरे समस्त अपराधों के लिए मुझे क्षमा कर दें।

तात्पर्य

यद्यपि श्रीकृष्ण अर्जुन के समक्ष अपने विश्वरूप में प्रकट हुए हैं, तथापि अर्जुन श्रीकृष्ण के साथ अपने सख्य-सम्बन्ध का स्मरण करते हैं और अतः क्षमा माँग रहे हैं तथा उनसे प्रार्थना कर रहे हैं कि वे उन अनेक अनौपचारिक भावभंगिमाओं के लिए, जो सख्य-भाव से उत्पन्न हुईं, उन्हें क्षमा कर दें। वे यह स्वीकार कर रहे हैं कि पहले उन्हें यह ज्ञात नहीं था कि श्रीकृष्ण ऐसा विश्वरूप धारण कर सकते हैं, यद्यपि उन्होंने अपने अन्तरंग सखा के रूप में इसकी व्याख्या की थी। अर्जुन को यह ज्ञात नहीं था कि उन्होंने श्रीकृष्ण के ऐश्वर्य को स्वीकार किए बिना, उन्हें "हे मेरे सखा, हे कृष्ण, हे यादव," इत्यादि कहकर सम्बोधित करते हुए, कितनी बार उनका अनादर किया होगा। किन्तु श्रीकृष्ण इतने दयालु तथा कृपालु हैं कि ऐसे ऐश्वर्य के होते हुए भी उन्होंने अर्जुन के साथ एक सखा की भाँति खेल किया। भक्त तथा भगवान् के बीच दिव्य प्रेम का ऐसा ही आदान-प्रदान होता है। जीव तथा श्रीकृष्ण के बीच का सम्बन्ध नित्य रूप से स्थिर है; जैसा कि अर्जुन के आचरण से हम देख सकते हैं, उसे विस्मृत नहीं किया जा सकता। यद्यपि अर्जुन ने विश्वरूप में ऐश्वर्य देख लिया, तथापि वे श्रीकृष्ण के साथ अपने सख्य-सम्बन्ध को विस्मृत न कर सके।

यह श्लोक क्या सिखाता है

क्षमायाचना – सख्य-संबंध में किए गए अपराधों के लिए।

जीवन में गीता
परिवार और संबंध

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।