भगवद्गीता 18.11

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

न हि देहभृता शक्यं त्यक्तुं कर्माण्यशेषतः ।
यस्तु कर्मफलत्यागी स त्यागीत्यभिधीयते ॥११॥

na hi deha-bhṛtā śakyaṁ
tyaktuṁ karmāṇy aśeṣataḥ
yas tu karma-phala-tyāgī
sa tyāgīty abhidhīyate

शब्दार्थ

न
कभी नहीं
हि
निश्चय ही
देह-भृता
देहधारी के लिए
शक्यम्
सम्भव
त्यक्तुम्
त्यागना
कर्माणि
कर्मों का
अशेषतः
पूर्णतया
यः तु
जो कोई
कर्म
कर्म
फल
फल
त्यागी
त्यागी
सः
वह
त्यागी
त्यागी
इति
इस प्रकार
अभिधीयते
कहा जाता है

अनुवाद

किसी देहधारी प्राणी के लिए समस्त कर्मों का त्याग करना वस्तुतः असम्भव है। अतः कहा जाता है कि जो कर्म के फलों का त्याग करता है, वही सच्चा त्यागी है।

गीता में परिभाषित

त्याग

वास्तविक त्याग क्या है?

श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।

भगवद्गीता 18.2

यह श्लोक स्वयं गीता का एक उत्तर है।

परिभाषा देखें

तात्पर्य

कृष्णभावनामृत में स्थित व्यक्ति, जो श्रीकृष्ण के साथ अपने सम्बन्ध के ज्ञान में कर्म करता है, सदा मुक्त रहता है। अतः उसे मृत्यु के पश्चात् अपने कर्मों के फलों का भोग अथवा कष्ट नहीं भोगना पड़ता।

यह श्लोक क्या सिखाता है

बुद्धिमान और सच्चा त्यागी; त्याग न करने का फल

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।