भगवद्गीता 18.12

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

अनिष्टमिष्टं मिश्रं च त्रिविधं कर्मणः फलम् ।
भवत्यत्यागिनां प्रेत्य न तु संन्यासिनां क्वचित् ॥१२॥

aniṣṭam iṣṭaṁ miśraṁ ca
tri-vidhaṁ karmaṇaḥ phalam
bhavaty atyāgināṁ pretya
na tu sannyāsināṁ kvacit

शब्दार्थ

अनिष्टम्
नरक की ओर ले जाने वाला
इष्टम्
स्वर्ग की ओर ले जाने वाला
मिश्रम् च
अथवा मिश्रित
त्रि-विधम्
तीन प्रकार का
कर्मणः
कर्म का
फलम्
फल
भवति
होता है
अत्यागिनाम्
अत्यागियों को
प्रेत्य
मृत्यु के पश्चात्
न तु
किन्तु नहीं
संन्यासिनाम्
संन्यास-आश्रम वालों को
क्वचित्
किसी भी समय

अनुवाद

जो त्यागी नहीं है, उसे मृत्यु के पश्चात् कर्म के त्रिविध फल—इष्ट, अनिष्ट तथा मिश्रित—प्राप्त होते हैं। किन्तु जो संन्यास-आश्रम में स्थित हैं, उन्हें भोगने अथवा कष्ट सहने हेतु ऐसे कोई फल नहीं होते।

गीता में परिभाषित

त्याग

वास्तविक त्याग क्या है?

श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।

भगवद्गीता 18.2

परिभाषा देखें

तात्पर्य

कृष्णभावनामृत में अथवा सतोगुण में स्थित व्यक्ति किसी से अथवा किसी ऐसी वस्तु से घृणा नहीं करता जो उसके शरीर को कष्ट देती है। वह उचित स्थान पर तथा उचित समय पर अपने कर्तव्य के कष्टप्रद प्रभावों से भयभीत हुए बिना कर्म करता है। दिव्यता में स्थित ऐसे व्यक्ति को अत्यन्त बुद्धिमान् तथा अपने कर्मों में समस्त सन्देहों से परे समझना चाहिए।

यह श्लोक क्या सिखाता है

बुद्धिमान और सच्चा त्यागी; त्याग न करने का फल

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।