भगवद्गीता 18.29

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

बुद्धेर्भेदं धृतेश्चैव गुणतस्त्रिविधं शृणु ।
प्रोच्यमानमशेषेण पृथक्त्वेन धनञ्जय ॥२९॥

buddher bhedaṁ dhṛteś caiva
guṇatas tri-vidhaṁ śṛṇu
procyamānam aśeṣeṇa
pṛthaktvena dhanañjaya

शब्दार्थ

बुद्धेः
बुद्धि के
भेदम्
भेद
धृतेः
धृति के
च
भी
एव
निश्चय ही
गुणतः
प्रकृति के गुणों के अनुसार
त्रि-विधम्
तीन प्रकार के
शृणु
सुनो
प्रोच्यमानम्
मेरे द्वारा वर्णित
अशेषेण
विस्तार से
पृथक्त्वेन
भिन्न-भिन्न रूप से
धनञ्जय
हे धनञ्जय

अनुवाद

हे धनञ्जय, अब सुनो, मैं तुम्हें प्रकृति के तीन गुणों के अनुसार तीन प्रकार की बुद्धि तथा धृति का विस्तार से वर्णन करता हूँ।

तात्पर्य

अब प्रकृति के गुणों के अनुसार ज्ञान, ज्ञेय तथा ज्ञाता को तीन विभिन्न विभागों में समझाने के पश्चात् भगवान् उसी प्रकार कर्ता की बुद्धि तथा धृति का वर्णन कर रहे हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

तीनों गुणों में बुद्धि या समझ

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।