भगवद्गीता 18.31

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

यया धर्ममधर्मं च कार्यं चाकार्यमेव च ।
अयथावत्प्रजानाति बुद्धिः सा पार्थ राजसी ॥३१॥

yayā dharmam adharmaṁ ca
kāryaṁ cākāryam eva ca
ayathāvat prajānāti
buddhiḥ sā pārtha rājasī

शब्दार्थ

यया
जिसके द्वारा
धर्मम्
धर्म
अधर्मम् च
तथा अधर्म
कार्यम्
कर्म
च
भी
अकार्यम्
न करने योग्य
एव
निश्चय ही
च
भी
अयथावत्
अपूर्ण रूप से
प्रजानाति
जानती है
बुद्धिः
बुद्धि
सा
वह
पार्थ
हे पृथापुत्र
राजसी
रजोगुण में

अनुवाद

और जो बुद्धि धार्मिक जीवन-पद्धति तथा अधार्मिक जीवन-पद्धति में, करने योग्य कर्म तथा न करने योग्य कर्म में भेद नहीं कर पाती, हे पृथापुत्र, वह अपूर्ण बुद्धि रजोगुण में है।

गीता में परिभाषित

योग

योग क्या है?

हे अर्जुन, योग में स्थिर रहो। अपना कर्तव्य करो और सफलता अथवा असफलता के प्रति समस्त आसक्ति का त्याग कर दो। मन की ऐसी समता योग कहलाती है।

भगवद्गीता 2.48

परिभाषा देखें

तात्पर्य

रजोगुणी बुद्धि सदा विपरीत रूप से कार्य करती है। वह ऐसे धर्मों को स्वीकार करती है जो वस्तुतः धर्म नहीं हैं, और यथार्थ धर्म को अस्वीकार कर देती है। उसके समस्त विचार तथा क्रियाएँ दिग्भ्रमित होती हैं। रजोगुणी बुद्धि वाले मनुष्य किसी महान् आत्मा को साधारण मनुष्य समझते हैं और किसी साधारण मनुष्य को महान् आत्मा मान लेते हैं। वे सत्य को असत्य समझते हैं और असत्य को सत्य मान लेते हैं। समस्त क्रियाओं में वे केवल कुमार्ग ही ग्रहण करते हैं; इसी कारण उनकी बुद्धि रजोगुण में है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

तीनों गुणों में बुद्धि या समझ

प्रकृति के तीन गुण, साथ-साथ पूरी सारणी
सत्त्वगुणरजोगुणतमोगुण
बुद्धि जानता है कि क्या करना चाहिए तथा क्या नहीं करना चाहिए, किससे डरना चाहिए तथा किससे नहीं डरना चाहिए, क्या बन्धनकारी है तथा क्या मुक्तिदायक है 18.30 धार्मिक जीवन-पद्धति तथा अधार्मिक जीवन-पद्धति में, करने योग्य कर्म तथा न करने योग्य कर्म में भेद नहीं कर पाती 18.31 अधर्म को धर्म और धर्म को अधर्म मानती है 18.32

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।