भगवद्गीता 18.32

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

अधर्मं धर्ममिति या मन्यते तमसावृता ।
सर्वार्थान्विपरीतांश्च बुद्धिः सा पार्थ तामसी ॥३२॥

adharmaṁ dharmam iti yā
manyate tamasāvṛtā
sarvārthān viparītāṁś ca
buddhiḥ sā pārtha tāmasī

शब्दार्थ

अधर्मम्
अधर्म
धर्मम्
धर्म
इति
इस प्रकार
या
जो
मन्यते
मानती है
तमसा
मोह से
आवृता
आच्छादित
सर्व-अर्थान्
समस्त वस्तुओं को
विपरीतान्
विपरीत दिशा में
च
भी
बुद्धिः
बुद्धि
सा
वह
पार्थ
हे पृथापुत्र
तामसी
तमोगुण में

अनुवाद

हे पार्थ, जो बुद्धि मोह तथा अन्धकार के वशीभूत होकर अधर्म को धर्म और धर्म को अधर्म मानती है, और सदा विपरीत दिशा में प्रयत्नशील रहती है, वह तमोगुण में है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

तीनों गुणों में बुद्धि या समझ

प्रकृति के तीन गुण, साथ-साथ पूरी सारणी
सत्त्वगुणरजोगुणतमोगुण
बुद्धि जानता है कि क्या करना चाहिए तथा क्या नहीं करना चाहिए, किससे डरना चाहिए तथा किससे नहीं डरना चाहिए, क्या बन्धनकारी है तथा क्या मुक्तिदायक है 18.30 धार्मिक जीवन-पद्धति तथा अधार्मिक जीवन-पद्धति में, करने योग्य कर्म तथा न करने योग्य कर्म में भेद नहीं कर पाती 18.31 अधर्म को धर्म और धर्म को अधर्म मानती है 18.32

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।