वक्ता: श्रीकृष्ण
ब्राह्मणक्षत्रियविशां शूद्राणां च परन्तप ।
कर्माणि प्रविभक्तानि स्वभावप्रभवैर्गुणैः ॥४१॥
brāhmaṇa-kṣatriya-viśāṁ
śūdrāṇāṁ ca parantapa
karmāṇi pravibhaktāni
svabhāva-prabhavair guṇaiḥ
शब्दार्थ
- brāhmaṇa
- ब्राह्मण
- kṣatriya
- क्षत्रिय
- viśām
- वैश्य
- śūdrāṇām
- शूद्र
- ca
- तथा
- parantapa
- हे शत्रुओं का दमन करने वाले
- karmāṇi
- कर्म
- pravibhaktāni
- विभाजित हैं
- svabhāva
- अपना स्वभाव
- prabhavaiḥ
- से उत्पन्न
- guṇaiḥ
- भौतिक प्रकृति के गुणों के अनुसार
अनुवाद
हे शत्रुओं का दमन करने वाले, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र प्रकृति के गुणों के अनुसार अपने कर्म के गुणों से विभाजित किए गए हैं।
गीता में परिभाषित
ब्राह्मण
ब्राह्मण के स्वाभाविक गुण क्या हैं?
शान्ति, आत्म-संयम, तपस्या, पवित्रता, सहिष्णुता, सरलता, प्रज्ञा, ज्ञान तथा धार्मिकता—ये वे गुण हैं जिनसे ब्राह्मण कर्म करते हैं।
तीन गुण
तीनों गुणों से परे कौन है?
श्रीभगवान् ने कहा: जो व्यक्ति प्रकाश, आसक्ति तथा मोह के उपस्थित होने पर उनसे घृणा नहीं करता, न ही उनके अन्तर्धान होने पर उनकी लालसा करता है; जो उदासीन के समान बैठा रहता है, प्रकृति के गुणों की इन भौतिक प्रतिक्रियाओं से परे स्थित रहता है, जो यह जानकर कि केवल गुण ही सक्रिय हैं, दृढ़ बना रहता है; जो सुख और दुःख को समान दृष्टि से देखता है, तथा मिट्टी के ढेले, पत्थर और स्वर्ण के टुकड़े को समान दृष्टि से देखता है; जो बुद्धिमान है और प्रशंसा तथा निन्दा को समान मानता है; जो मान और अपमान में अविचलित रहता है, जो मित्र और शत्रु के साथ समान व्यवहार करता है, जिसने समस्त सकाम उद्यमों का त्याग कर दिया है — ऐसा व्यक्ति प्रकृति के गुणों को पार कर चुका कहा जाता है।
यह श्लोक क्या सिखाता है
चार सामाजिक वर्ग (वर्ण) और उनके गुण
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1
- Bhagavad-gītā 18.41 1973-09-07
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।