भगवद्गीता 18.50

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

सिद्धिं प्राप्तो यथा ब्रह्म तथाप्नोति निबोध मे ।
समासेनैव कौन्तेय निष्ठा ज्ञानस्य या परा ॥५०॥

siddhiṁ prāpto yathā brahma
tathāpnoti nibodha me
samāsenaiva kaunteya
niṣṭhā jñānasya yā parā

शब्दार्थ

siddhim
सिद्धि
prāptaḥ
प्राप्त करके
yathā
जैसे
brahma
परम
tathā
वैसे
āpnoti
प्राप्त करता है
nibodha
समझने का प्रयत्न करो
me
मुझसे
samāsena
संक्षेप में
eva
निश्चय ही
kaunteya
हे कुन्तीपुत्र
niṣṭhā
अवस्था
jñānasya
ज्ञान की
yā
जो
parā
दिव्य

अनुवाद

हे कुन्तीपुत्र, मुझसे संक्षेप में सीखो कि मनुष्य उस परम सिद्ध अवस्था, ब्रह्म को, उस विधि से कैसे प्राप्त कर सकता है जिसका मैं अब सारांश प्रस्तुत करूँगा।

तात्पर्य

भगवान् अर्जुन के लिए वर्णन करते हैं कि मनुष्य केवल अपने व्यावसायिक कर्तव्य में संलग्न रहकर, और उस कर्तव्य को पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के लिए सम्पन्न करके, कैसे सर्वोच्च सिद्ध अवस्था को प्राप्त कर सकता है। मनुष्य केवल परमेश्वर की प्रसन्नता हेतु अपने कर्म के फल का त्याग करके ब्रह्म की परम अवस्था को प्राप्त करता है। यही आत्म-साक्षात्कार की प्रक्रिया है। ज्ञान की वास्तविक सिद्धि शुद्ध कृष्णभावनामृत की प्राप्ति में है; इसका वर्णन निम्नलिखित श्लोकों में किया गया है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

ब्रह्म-प्राप्ति की विधि जानो

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।