भगवद्गीता 18.51–53

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

श्लोक 51 से 53 एक साथ पढ़े जाते हैं।

बुद्ध्या विशुद्धया युक्तो धृत्यात्मानं नियम्य च ।
शब्दादीन्विषयांस्त्यक्त्वा रागद्वेषौ व्युदस्य च ॥५१॥
विविक्तसेवी लघ्वाशी यतवाक्कायमानसः ।
ध्यानयोगपरो नित्यं वैराग्यं समुपाश्रितः ॥५२॥
अहंकारं बलं दर्पं कामं क्रोधं परिग्रहम् ।
विमुच्य निर्ममः शान्तो ब्रह्मभूयाय कल्पते ॥५३॥

buddhyā viśuddhayā yukto
dhṛtyātmānaṁ niyamya ca
śabdādīn viṣayāṁs tyaktvā
rāga-dveṣau vyudasya ca

vivikta-sevī laghv-āśī
yata-vāk-kāya-mānasaḥ
dhyāna-yoga-paro nityaṁ
vairāgyaṁ samupāśritaḥ

ahaṅkāraṁ balaṁ darpaṁ
kāmaṁ krodhaṁ parigraham
vimucya nirmamaḥ śānto
brahma-bhūyāya kalpate

शब्दार्थ

buddhyā
बुद्धि से
viśuddhayā
पूर्णतः शुद्ध
yuktaḥ
संलग्न
dhṛtyā
धृति से
ātmānam
आत्मा को
niyamya
नियमित करके
ca
भी
śabdādīn
शब्द आदि इन्द्रिय-विषय
viṣayān
इन्द्रिय-विषय
tyaktvā
त्यागकर
rāga
आसक्ति
dveṣau
द्वेष
vyudasya
त्यागकर
ca
भी
vivikta-sevī
एकान्त स्थान में निवास करता हुआ
laghu-āśī
अल्प भोजन करता हुआ
yata-vāk
वाणी का संयम
kāya
शरीर
mānasaḥ
मन का संयम
dhyāna-yoga-paraḥ
सदा समाधि में लीन
nityam
चौबीसों घंटे
vairāgyam
वैराग्य
samupāśritaḥ
आश्रय लिए हुए
ahaṅkāram
मिथ्या अहंकार
balam
मिथ्या बल
darpam
मिथ्या दर्प
kāmam
काम
krodham
क्रोध
parigraham
भौतिक वस्तुओं का परिग्रह
vimucya
मुक्त होकर
nirmamaḥ
ममत्व से रहित
śāntaḥ
शान्त
brahma-bhūyāya
आत्म-साक्षात्कार हेतु
kalpate
योग्य हो जाता है

अनुवाद

जो अपनी बुद्धि से शुद्ध होकर तथा धृति से मन को संयमित करते हुए, इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्यागकर, आसक्ति तथा द्वेष से मुक्त होकर, एकान्त स्थान में निवास करता है, जो अल्प भोजन करता है और जो शरीर तथा वाणी पर संयम रखता है, और जो सदा समाधि में रहता है तथा विरक्त है, जो मिथ्या अहंकार, मिथ्या बल, मिथ्या दर्प, काम, क्रोध से रहित है, और जो भौतिक वस्तुओं को स्वीकार नहीं करता—ऐसा व्यक्ति निश्चय ही आत्म-साक्षात्कार की अवस्था तक उन्नत होता है।

गीता में परिभाषित

त्याग

वास्तविक त्याग क्या है?

श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।

भगवद्गीता 18.2

परिभाषा देखें

तात्पर्य

जब मनुष्य ज्ञान से शुद्ध हो जाता है, तब वह स्वयं को सत्त्वगुण में स्थित रखता है। इस प्रकार वह मन का नियन्ता बन जाता है और सदा समाधि में रहता है। चूँकि वह इन्द्रियतृप्ति के विषयों में आसक्त नहीं है, अतः वह अपनी आवश्यकता से अधिक भोजन नहीं करता, और वह अपने शरीर तथा मन की क्रियाओं पर संयम रखता है। उसमें मिथ्या अहंकार नहीं रहता, क्योंकि वह शरीर को आत्मा के रूप में स्वीकार नहीं करता। न ही उसमें अनेक भौतिक वस्तुओं को स्वीकार करके शरीर को पुष्ट तथा बलवान् बनाने की इच्छा रहती है। चूँकि उसमें जीवन की देहात्म-बुद्धि नहीं है, अतएव वह मिथ्या दर्प से युक्त नहीं होता। भगवान् की कृपा से जो कुछ उसे अर्पित होता है, उसी से वह सन्तुष्ट रहता है, और इन्द्रियतृप्ति के अभाव में वह कभी क्रोधित नहीं होता। न ही वह इन्द्रिय-विषयों को अर्जित करने का प्रयत्न करता है। इस प्रकार जब वह मिथ्या अहंकार से पूर्णतः मुक्त हो जाता है, तब वह समस्त भौतिक वस्तुओं के प्रति अनासक्त हो जाता है, और यही ब्रह्म के आत्म-साक्षात्कार की अवस्था है। उस अवस्था को ब्रह्म-भूत अवस्था कहते हैं। जब मनुष्य जीवन की भौतिक धारणा से मुक्त हो जाता है, तब वह शान्त हो जाता है और विचलित नहीं किया जा सकता।

यह श्लोक क्या सिखाता है

संन्यास की सिद्ध अवस्था और ब्रह्म-प्राप्ति की प्रक्रिया

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।