भगवद्गीता 2.50

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

बुद्धियुक्तो जहातीह उभे सुकृतदुष्कृते ।
तस्माद्योगाय युज्यस्व योगः कर्मसु कौशलम् ॥५०॥

buddhi-yukto jahātīha
ubhe sukṛta-duṣkṛte
tasmād yogāya yujyasva
yogaḥ karmasu kauśalam

शब्दार्थ

बुद्धि-युक्तः
जो भक्ति में संलग्न है
जहाति
से छुटकारा पा सकता है
इह
इस जीवन में
उभे
दोनों में
सुकृत-दुष्कृते
शुभ एवं अशुभ फलों में
तस्मात्
अतः
योगाय
भक्ति के लिए
युज्यस्व
इस प्रकार संलग्न होओ
योगः
कृष्णभावनामृत
कर्मसु
समस्त कर्मों में
कौशलम्
कला

अनुवाद

भक्ति में संलग्न मनुष्य इसी जीवन में शुभ एवं अशुभ दोनों प्रकार के कर्मों से छुटकारा पा लेता है। अतः हे अर्जुन, योग के लिए प्रयत्न करो, जो समस्त कर्म की कला है।

गीता में परिभाषित

योग

योग क्या है?

हे अर्जुन, योग में स्थिर रहो। अपना कर्तव्य करो और सफलता अथवा असफलता के प्रति समस्त आसक्ति का त्याग कर दो। मन की ऐसी समता योग कहलाती है।

भगवद्गीता 2.48

यह श्लोक स्वयं गीता का एक उत्तर है।

परिभाषा देखें

तात्पर्य

अनादि काल से प्रत्येक जीव ने अपने शुभ एवं अशुभ कर्म की विविध प्रतिक्रियाएँ संचित की हैं। इस प्रकार वह निरन्तर अपनी वास्तविक स्वाभाविक स्थिति से अनभिज्ञ रहता है। मनुष्य का यह अज्ञान भगवद्गीता के उपदेश से दूर हो सकता है, जो उसे यह सिखाती है कि वह सब प्रकार से भगवान् श्रीकृष्ण के शरणागत हो जाए और जन्म-जन्मान्तर के कर्म-प्रतिक्रिया के परतन्त्र दमन से मुक्त हो जाए। अतः अर्जुन को कृष्णभावनामृत में कर्म करने का उपदेश दिया जाता है, जो फलयुक्त कर्म की शुद्धिकारक प्रक्रिया है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कर्मफल से मुक्ति

श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2
इस श्लोक पर लेख 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।