वक्ता: श्रीकृष्ण
सक्ताः कर्मण्यविद्वांसो यथा कुर्वन्ति भारत ।
कुर्याद्विद्वांस्तथासक्तश्चिकीर्षुर्लोकसंग्रहम् ॥२५॥
saktāḥ karmaṇy avidvāṁso
yathā kurvanti bhārata
kuryād vidvāṁs tathāsaktaś
cikīrṣur loka-saṅgraham
शब्दार्थ
- सक्ताः
- आसक्त होकर
- कर्मणि
- विहित कर्तव्यों में
- अविद्वांसः
- अज्ञानी जन
- यथा
- जिस प्रकार
- कुर्वन्ति
- करते हैं
- भारत
- हे भरतवंशी
- कुर्यात्
- करना चाहिए
- विद्वान्
- विद्वान
- तथा
- उसी प्रकार
- असक्तः
- आसक्ति रहित
- चिकीर्षुः
- इच्छुक होकर
- लोक-संग्रहम्
- सामान्य जनता का नेतृत्व करने का
अनुवाद
जिस प्रकार अज्ञानी जन फलों के प्रति आसक्त होकर अपने कर्तव्य करते हैं, उसी प्रकार विद्वान भी कर्म कर सकते हैं, किन्तु आसक्ति बिना, लोगों को उचित मार्ग पर ले जाने के निमित्त।
गीता में परिभाषित
ज्ञान
ज्ञान क्या है?
विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।
विद्वान
वास्तव में विद्वान कौन है?
जिसका प्रत्येक कर्म इन्द्रियतृप्ति की इच्छा से रहित होता है, वह पूर्ण ज्ञान में स्थित समझा जाता है। मनीषीगण उसे ऐसा कर्ता कहते हैं जिसका सकाम कर्म पूर्ण ज्ञान की अग्नि में जल चुका है।
तात्पर्य
कृष्णभावनाभावित व्यक्ति तथा कृष्णभावना से रहित व्यक्ति भिन्न इच्छाओं के द्वारा एक-दूसरे से पृथक् होते हैं। कृष्णभावनाभावित व्यक्ति ऐसा कुछ नहीं करता जो कृष्णभावनामृत के विकास के लिए अनुकूल न हो। वह उस अज्ञानी व्यक्ति की भाँति भी कर्म कर सकता है, जो भौतिक कर्मों में अत्यधिक आसक्त है, किन्तु एक अपनी इन्द्रियतृप्ति की संतुष्टि के लिए ऐसे कर्मों में संलग्न होता है, जबकि दूसरा श्रीकृष्ण की संतुष्टि के लिए। अतएव कृष्णभावनाभावित व्यक्ति से अपेक्षित है कि वह लोगों को दिखाए कि किस प्रकार कर्म किया जाए और कृष्णभावनामृत के प्रयोजन हेतु कर्म के फलों को किस प्रकार प्रवृत्त किया जाए।
यह श्लोक क्या सिखाता है
उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए अनासक्त होकर कर्म करो
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 3
- Bhagavad-gītā 3.21–25 1966-05-30 · New York
- Bhagavad-gītā 3.18-30 1968-12-30 · Los Angeles
- Bhagavad-gītā 3.25 1976-12-17
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।