भगवद्गीता 4.41

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

योगसंन्यस्तकर्माणं ज्ञानसञ्छिन्नसंशयम् ।
आत्मवन्तं न कर्माणि निबध्नन्ति धनञ्जय ॥४१॥

yoga-sannyasta-karmāṇaṁ
jñāna-sañchinna-saṁśayam
ātmavantaṁ na karmāṇi
nibadhnanti dhanañjaya

शब्दार्थ

yoga
कर्मयोग में भक्ति
sannyasta
त्यागे हुए
karmāṇam
सम्पादनकर्ताओं के
jñāna
ज्ञान
sañchinna
ज्ञान की उन्नति से छिन्न
saṁśayam
सन्देह
ātma-vantam
आत्मा में स्थित
na
कभी नहीं
karmāṇi
कर्म
nibadhnanti
बाँधते हैं
dhanañjaya
हे धनञ्जय

अनुवाद

अतः हे धनञ्जय! जिसने अपने कर्मों के फलों का त्याग कर दिया है, जिसके सन्देह दिव्य ज्ञान द्वारा नष्ट हो चुके हैं, और जो आत्मा में दृढ़तापूर्वक स्थित है, उसे कर्म नहीं बाँधते।

गीता में परिभाषित

त्याग

वास्तविक त्याग क्या है?

श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।

भगवद्गीता 18.2

परिभाषा देखें

ज्ञान

ज्ञान क्या है?

विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।

भगवद्गीता 13.8–12

परिभाषा देखें

तात्पर्य

जो मनुष्य स्वयं पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् द्वारा प्रदत्त गीता के उपदेश का पालन करता है, वह दिव्य ज्ञान की कृपा से समस्त सन्देहों से मुक्त हो जाता है। वह, भगवान् के अंश के रूप में, पूर्ण कृष्णभावनामृत में, पहले से ही आत्म-ज्ञान में स्थित है। इस प्रकार, वह निःसन्देह कर्म के बन्धन से ऊपर है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

ज्ञान-प्राप्ति में श्रद्धा की भूमिका – कौन ज्ञान प्राप्त कर सकता है और कौन नहीं?; फलबंधन-रहित कर्म; उठो और युद्ध करो!

विषय-संकलनों में 1

पाँच विषय

  • जो ज्ञान, त्याग और आत्म-साक्षात्कार के साथ परमेश्वर के लिए कर्म करता है, वही सच्चा योगी है और कर्म से नहीं बँधता (4.41, 5.10, 6.1, 2.39)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।