भगवद्गीता 8.25

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

धूमो रात्रिस्तथा कृष्णः षण्मासा दक्षिणायनम् ।
तत्र चान्द्रमसं ज्योतिर्योगी प्राप्य निवर्तते ॥२५॥

dhūmo rātris tathā kṛṣṇaḥ
ṣaṇ-māsā dakṣiṇāyanam
tatra cāndramasaṁ jyotir
yogī prāpya nivartate

शब्दार्थ

धूमः
धूम
रात्रिः
रात्रि
तथा
भी
कृष्णः
कृष्णपक्ष
षट्-मासाः
छह मास
दक्षिण-अयनम्
जब सूर्य दक्षिण की ओर गमन करता है
तत्र
वहाँ
चान्द्रमसम्
चन्द्रलोक
ज्योतिः
प्रकाश
योगी
योगी
प्राप्य
प्राप्त करके
निवर्तते
लौटता है

अनुवाद

जो योगी धूम में, रात्रि में, कृष्णपक्ष में अथवा उन छह मासों में जगत् से प्रयाण करता है, जब सूर्य दक्षिण की ओर जाता है, अथवा जो चन्द्रलोक को प्राप्त करता है, वह पुनः लौट आता है।

गीता में परिभाषित

योगी

सच्चा योगी कौन है?

श्रीभगवान् ने कहा : जो कर्म के फलों के प्रति अनासक्त रहकर अपने विहित कर्तव्य का पालन करता है, वही संन्यासी तथा वही सच्चा योगी है—न कि वह, जो न तो अग्नि प्रज्वलित करता है और न ही कर्म करता है।

भगवद्गीता 6.1

परिभाषा देखें

तात्पर्य

इस तात्पर्य में उल्लिखित अन्य शास्त्र: श्रीमद्भागवत

श्रीमद्भागवत के तृतीय स्कन्ध में हमें बताया गया है कि जो पृथ्वी पर सकाम कर्मों तथा यज्ञ-विधियों में निपुण होते हैं, वे मृत्यु के समय चन्द्रलोक को प्राप्त करते हैं। ये उन्नत आत्माएँ चन्द्रमा पर लगभग दस हज़ार वर्षों (देवताओं की गणना के अनुसार) तक निवास करती हैं और सोम-रस का पान करते हुए जीवन का आनन्द भोगती हैं। वे अन्ततः पृथ्वी पर लौट आती हैं। इसका अर्थ है कि चन्द्रमा पर जीवों की उच्चतर श्रेणियाँ हैं, यद्यपि वे स्थूल इन्द्रियों द्वारा अनुभव में नहीं आतीं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

प्रकाश के मार्ग से शरीर छोड़ने वाला योगी या ज्ञानी मुक्ति प्राप्त करता है। अंधकार के मार्ग से शरीर छोड़ने वाला कर्मी इस संसार में लौट आता है।

विषय-संकलनों में 2

मृत्यु

  • अंधकार का मार्ग – मनुष्य चंद्रलोक तक पहुँचता है, किंतु फिर लौट आता है (8.25 धूमो रात्रिस्तथा कृष्णः...)

पाँच विषय

  • शरीर छोड़ने के शुभ और अशुभ समय (8.23-26)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।