वक्ता: श्रीकृष्ण
अन्तकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम् ।
यः प्रयाति स मद्भावं याति नास्त्यत्र संशयः ॥५॥
anta-kāle ca mām eva
smaran muktvā kalevaram
yaḥ prayāti sa mad-bhāvaṁ
yāti nāsty atra saṁśayaḥ
शब्दार्थ
- अन्त-काले
- जीवन के अन्त में
- च
- भी
- माम्
- मुझको
- एव
- निश्चय ही
- स्मरन्
- स्मरण करते हुए
- मुक्त्वा
- त्यागकर
- कलेवरम्
- शरीर
- यः
- जो
- प्रयाति
- जाता है
- सः
- वह
- मद्-भावम्
- मेरी प्रकृति
- याति
- प्राप्त करता है
- न
- नहीं
- अस्ति
- है
- अत्र
- यहाँ
- संशयः
- सन्देह
अनुवाद
और जो कोई मृत्यु के समय केवल मेरा ही स्मरण करते हुए अपना शरीर त्यागता है, वह तत्क्षण मेरी प्रकृति प्राप्त करता है। इसमें कोई सन्देह नहीं है।
गीता में परिभाषित
त्याग
वास्तविक त्याग क्या है?
श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।
तात्पर्य
इस श्लोक में कृष्णभावनामृत के महत्त्व पर बल दिया गया है। जो कोई कृष्णभावनामृत में अपना शरीर त्यागता है, वह तत्क्षण परमेश्वर के दिव्य धाम में स्थानान्तरित कर दिया जाता है। स्मरन् (स्मरण करते हुए) शब्द महत्त्वपूर्ण है। उस अशुद्ध आत्मा के लिए श्रीकृष्ण का स्मरण सम्भव नहीं है, जिसने भक्ति में कृष्णभावनामृत का अभ्यास नहीं किया है। श्रीकृष्ण का स्मरण करने हेतु मनुष्य को भगवान् चैतन्य के पदचिह्नों का अनुसरण करते हुए, वृक्ष से अधिक सहनशील, तृण से अधिक विनम्र होकर तथा बदले में सम्मान की अपेक्षा किए बिना दूसरों को समस्त सम्मान अर्पित करते हुए, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे / हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, इस महामन्त्र का निरन्तर जप करना चाहिए। इस प्रकार मनुष्य श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए शरीर से सफलतापूर्वक प्रस्थान कर सकेगा और इस प्रकार परम लक्ष्य प्राप्त कर सकेगा।
यह श्लोक क्या सिखाता है
इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।
- जीवन में गीता
- मृत्यु और वियोग
विषय-संकलनों में 4
- जो केवल कृष्ण का स्मरण करते हुए शरीर छोड़ता है, वह तुरंत उनके धाम को प्राप्त करता है। (8.5 अन्तकाले च मामेव...)
- मृत्यु के समय के विचार भावी जन्म निर्धारित करते हैं (8.5 अन्तकाले च मामेव... 8.6 यं यं वापि स्मरन्भावं...)
- मृत्यु के समय मनुष्य जो सोचता है, अगले जीवन में वही अवस्था प्राप्त करता है (8.5 अन्तकाले च मामेव...)
- कृष्ण का स्मरण मनुष्य को कृष्ण तक ले जाता है (8.5 अन्तकाले च मामेव...)
इस श्लोक पर लेख 1
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।