भगवद्गीता 18.25

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

अनुबन्धं क्षयं हिंसामनपेक्ष्य च पौरुषम् ।
मोहादारभ्यते कर्म यत्तत्तामसमुच्यते ॥२५॥

anubandhaṁ kṣayaṁ hiṁsām
anapekṣya ca pauruṣam
mohād ārabhyate karma
yat tat tāmasam ucyate

शब्दार्थ

अनुबन्धम्
भावी बन्धन
क्षयम्
विनाश
हिंसाम्
हिंसा
अनपेक्ष्य
परिणामों पर विचार किए बिना
च
भी
पौरुषम्
दूसरों को कष्ट देने वाला
मोहात्
मोह के कारण
आरभ्यते
आरम्भ किया जाता है
कर्म
कर्म
यत्
जो
तत्
वह
तामसम्
तमोगुण में
उच्यते
कहा जाता है

अनुवाद

और जो कर्म अज्ञान तथा मोह में, भावी बन्धन अथवा परिणामों पर विचार किए बिना किया जाता है, जो हिंसा करता है और जो अव्यावहारिक है, उसे तमोगुणी कर्म कहा जाता है।

गीता में परिभाषित

ज्ञान

ज्ञान क्या है?

विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।

भगवद्गीता 13.8–12

परिभाषा देखें

तात्पर्य

मनुष्य को अपने कर्मों का लेखा-जोखा राज्य के समक्ष अथवा परमेश्वर के यमदूत नामक प्रतिनिधियों के समक्ष देना होता है। उत्तरदायित्व रहित कर्म विक्षेप है, क्योंकि यह शास्त्रीय आदेश के नियामक सिद्धान्तों का विनाश करता है। यह प्रायः हिंसा पर आधारित होता है और अन्य जीवों को कष्ट देने वाला होता है। ऐसा उत्तरदायित्व रहित कर्म अपने व्यक्तिगत अनुभव के आलोक में किया जाता है। यही मोह कहलाता है। और ऐसा समस्त मोहयुक्त कर्म तमोगुण की उपज है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

तीनों गुणों में कर्म

प्रकृति के तीन गुण, साथ-साथ पूरी सारणी
सत्त्वगुणरजोगुणतमोगुण
कर्म आसक्ति रहित होकर, राग अथवा द्वेष के बिना, फल का त्याग करने वाले मनुष्य द्वारा किया जाता है 18.23 अपनी इच्छाओं की तृप्ति चाहने वाले मनुष्य द्वारा महान् प्रयत्न से किया गया 18.24 अज्ञान तथा मोह में, भावी बन्धन अथवा परिणामों पर विचार किए बिना किया जाता है 18.25

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।