वक्ता: श्रीकृष्ण
भयाद्रणादुपरतं मंस्यन्ते त्वां महारथाः ।
येषां च त्वं बहुमतो भूत्वा यास्यसि लाघवम् ॥३५॥
bhayād raṇād uparataṁ
maṁsyante tvāṁ mahā-rathāḥ
yeṣāṁ ca tvaṁ bahu-mato
bhūtvā yāsyasi lāghavam
शब्दार्थ
- भयात्
- भय के कारण
- रणात्
- युद्धभूमि से
- उपरतम्
- विरत
- मंस्यन्ते
- मानेंगे
- त्वाम्
- तुम्हें
- महा-रथाः
- महान् सेनापति
- येषाम्
- जिनके
- च
- भी
- त्वम्
- तुम
- बहु-मतः
- अत्यन्त सम्मानित
- भूत्वा
- हो चुके होकर
- यास्यसि
- जाओगे
- लाघवम्
- मूल्य में घटे हुए
अनुवाद
जिन महान् सेनापतियों ने तुम्हारे नाम तथा यश का अत्यधिक सम्मान किया है, वे यही सोचेंगे कि तुमने केवल भय के कारण युद्धभूमि त्याग दी, और इस प्रकार वे तुम्हें कायर मानेंगे।
गीता में परिभाषित
त्याग
वास्तविक त्याग क्या है?
श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।
तात्पर्य
भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन को अपना निर्णय सुनाते रहे: "यह मत समझो कि दुर्योधन, कर्ण तथा अन्य समकालीन महान् सेनापति यह सोचेंगे कि तुमने अपने भाइयों तथा पितामह के प्रति करुणावश युद्धभूमि छोड़ी। वे यही सोचेंगे कि तुमने अपने प्राणों के भय से इसे छोड़ा। और इस प्रकार तुम्हारे व्यक्तित्व के प्रति उनका उच्च सम्मान नरक को चला जाएगा।"
यह श्लोक क्या सिखाता है
युद्ध से बचने पर तुम्हें पाप, अपयश और निंदा प्राप्त होगी
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2
- Bhagavad-gītā 2.27-38 1968-12-11 · Los Angeles
- Bhagavad-gītā 2.33–35 1973-09-03
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।