भगवद्गीता 2.5

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

गुरूनहत्वा हि महानुभावान्
श्रेयो भोक्तुं भैक्ष्यमपीह लोके ।
हत्वार्थकामांस्तु गुरूनिहैव
भुञ्जीय भोगान् रुधिरप्रदिग्धान् ॥५॥

gurūn ahatvā hi mahānubhāvān
śreyo bhoktuṁ bhaikṣyam apīha loke
hatvārtha-kāmāṁs tu gurūn ihaiva
bhuñjīya bhogān rudhira-pradigdhān

शब्दार्थ

गुरून्
गुरुजनों को
अहत्वा
मारे बिना
हि
निश्चय ही
महा-अनुभावान्
महान् आत्माओं को
श्रेयः
यह श्रेयस्कर है
भोक्तुम्
जीवन का भोग करना
भैक्ष्यम्
भिक्षा माँगकर
अपि
भी
इह
इस जीवन में
लोके
इस संसार में
हत्वा
मारकर
अर्थ
लाभ
कामान्
इच्छा करते हुए
तु
किन्तु
गुरून्
गुरुजन
इह
इस संसार में
एव
निश्चय ही
भुञ्जीय
भोगना पड़ता है
भोगान्
भोग्य वस्तुएँ
रुधिर
रक्त
प्रदिग्धान्
से सने हुए

अनुवाद

इस संसार में अपने गुरुजन उन महान् आत्माओं के प्राणों की कीमत पर जीने की अपेक्षा भिक्षा माँगकर जीना श्रेयस्कर है। यद्यपि वे लोभी हैं, तथापि वे गुरुजन ही हैं। यदि वे मारे जाते हैं, तो हमारी सम्पत्ति रक्त से सन जाएगी।

तात्पर्य

शास्त्रीय विधानों के अनुसार, जो गुरु किसी निन्दनीय कृत्य में प्रवृत्त होता है और जिसने अपना विवेक खो दिया है, वह त्याग देने योग्य है। भीष्म तथा द्रोण को दुर्योधन की आर्थिक सहायता के कारण उसका पक्ष ग्रहण करने को विवश होना पड़ा, यद्यपि उन्हें केवल आर्थिक विचारों से ऐसा स्थान स्वीकार नहीं करना चाहिए था। ऐसी परिस्थितियों में वे गुरुओं की आदरणीयता खो चुके हैं। किन्तु अर्जुन यह सोचते हैं कि फिर भी वे उनके गुरुजन ही बने हुए हैं, और अतएव उन्हें मारकर भौतिक लाभों का भोग करने का अर्थ रक्त से सनी सम्पत्ति का भोग करना होगा।

यह श्लोक क्या सिखाता है

अर्जुन के अन्य संशय तथा भ्रम

जीवन में गीता
भ्रम और संशय
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 5

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।