भगवद्गीता 2.58

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

यदा संहरते चायं कूर्मोऽङ्गानीव सर्वशः ।
इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेभ्यस्तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता ॥५८॥

yadā saṁharate cāyaṁ
kūrmo 'ṅgānīva sarvaśaḥ
indriyāṇīndriyārthebhyas
tasya prajñā pratiṣṭhitā

शब्दार्थ

yadā
जब
saṁharate
समेट लेता है
ca
भी
ayam
ये सब
kūrmaḥ
कछुआ
aṅgāni
अंग
iva
के समान
sarvaśaḥ
पूर्णतः
indriyāni
इन्द्रियाँ
indriya-arthebhyaḥ
विषयों से
tasya
उसकी
prajñā
चेतना
pratiṣṭhitā
स्थिर

अनुवाद

जो अपनी इन्द्रियों को विषयों से उसी प्रकार समेट लेने में समर्थ है, जिस प्रकार कछुआ अपने अंगों को कवच के भीतर समेट लेता है, उसे यथार्थ रूप से ज्ञान में स्थित समझना चाहिए।

गीता में परिभाषित

ज्ञान

ज्ञान क्या है?

विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।

भगवद्गीता 13.8–12

परिभाषा देखें

तात्पर्य

योगी, भक्त अथवा आत्म-साक्षात्कारी जीव की कसौटी यह है कि वह अपनी योजना के अनुसार इन्द्रियों को नियन्त्रित कर सकता है। किन्तु अधिकांश लोग इन्द्रियों के दास होते हैं और इस प्रकार इन्द्रियों के आदेश से संचालित होते हैं। योगी की स्थिति कैसी होती है, इस प्रश्न का यही उत्तर है। इन्द्रियों की तुलना विषैले सर्पों से की जाती है। वे अत्यन्त स्वच्छन्द रूप से और बिना किसी अंकुश के कार्य करना चाहती हैं। योगी अथवा भक्त को सर्पों को वश में रखने के लिए अत्यन्त सशक्त होना चाहिए—जैसे कोई सपेरा। वह उन्हें कभी स्वतन्त्र रूप से कार्य करने नहीं देता। प्रकट शास्त्रों में अनेक विधान हैं; उनमें से कुछ निषेधात्मक हैं और कुछ विधेयात्मक। जब तक मनुष्य इन विधि-निषेधों का पालन करते हुए स्वयं को इन्द्रियभोग से न रोके, तब तक कृष्णभावनामृत में दृढ़तापूर्वक स्थित होना सम्भव नहीं है। यहाँ प्रस्तुत सर्वोत्तम उदाहरण कछुए का है। कछुआ किसी भी क्षण अपनी इन्द्रियों को समेट सकता है और किसी विशेष प्रयोजन के लिए किसी भी समय उन्हें पुनः प्रकट कर सकता है। इसी प्रकार कृष्णभावनाभावित व्यक्तियों की इन्द्रियाँ भगवान् की सेवा में किसी विशेष प्रयोजन हेतु ही प्रयुक्त होती हैं और अन्यथा समेट ली जाती हैं। इन्द्रियों को सदा भगवान् की सेवा में रखना ही वह उदाहरण है, जो कछुए की उपमा से प्रस्तुत किया जाता है, जो अपनी इन्द्रियों को भीतर समेटे रखता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

[उ3] स्थितप्रज्ञ का इंद्रिय-संयम (बैठना) – वह कछुए की भाँति इंद्रियों को समेट लेता है। इंद्रिय-संयम ज्ञानी के लिए भी कठिन है और केवल कृष्ण-भक्ति से ही संभव है। अनियंत्रित मन के कारण मनुष्य आठ चरणों में पतित होता है।

विषय-संकलनों में 1

आत्मसंयम

  • जिस प्रकार कछुआ अपने अंगों को खोल के भीतर समेट लेता है, उसी प्रकार जो अपनी इंद्रियों को इंद्रियविषयों से हटा लेने में समर्थ है, वह पूर्ण चेतना में दृढ़तापूर्वक स्थित है (2.58 यदा संहरते चायं...)
  • इंद्रियों को इंद्रिय-विषयों के संपर्क में मत आने दो, उस कछुए की भाँति जो आवश्यकता न होने पर अपने अंगों को समेट लेता है (2.58 यदा संहरते चायं...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 3

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।