भगवद्गीता 2.59

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

विषया विनिवर्तन्ते निराहारस्य देहिनः ।
रसवर्जं रसोऽप्यस्य परं दृष्ट्वा निवर्तते ॥५९॥

viṣayā vinivartante
nirāhārasya dehinaḥ
rasa-varjaṁ raso 'py asya
paraṁ dṛṣṭvā nivartate

शब्दार्थ

viṣayāḥ
इन्द्रियभोग के विषय
vinivartante
जिनसे विरत रहने का अभ्यास किया जाता है
nirāhārasya
निषेधात्मक संयमों द्वारा
dehinaḥ
देहधारी के लिए
rasa-varjam
रसास्वादन को त्यागकर
rasaḥ
भोग की भावना
api
यद्यपि रहती है
asya
उसकी
param
कहीं श्रेष्ठ वस्तुएँ
dṛṣṭvā
अनुभव करके
nivartate
विरत हो जाता है

अनुवाद

देहधारी जीव इन्द्रियभोग से विरत किया जा सकता है, यद्यपि विषयों के प्रति रसास्वादन बना रहता है। किन्तु एक उच्चतर रस का अनुभव करके ऐसी प्रवृत्तियों को त्याग देने पर, वह चेतना में स्थिर हो जाता है।

गीता में परिभाषित

त्याग

वास्तविक त्याग क्या है?

श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।

भगवद्गीता 18.2

परिभाषा देखें

तात्पर्य

जब तक मनुष्य दिव्य रूप से स्थित न हो, तब तक इन्द्रियभोग से विरत होना सम्भव नहीं है। विधि-नियमों द्वारा इन्द्रियभोग से विरत रहने की प्रक्रिया कुछ-कुछ वैसी ही है, जैसे किसी रोगी को कुछ विशेष प्रकार के खाद्य पदार्थों से रोकना। किन्तु रोगी न तो ऐसे प्रतिबन्धों को पसन्द करता है, और न ही खाद्य पदार्थों के प्रति अपना रसास्वादन खोता है। इसी प्रकार अष्टांग-योग जैसी किसी आध्यात्मिक प्रक्रिया द्वारा यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान आदि के माध्यम से इन्द्रिय-संयम उन अल्पबुद्धि व्यक्तियों के लिए अनुशंसित है, जिनके पास इससे श्रेष्ठ कोई ज्ञान नहीं है। किन्तु जिसने कृष्णभावनामृत में अपनी उन्नति के क्रम में परमेश्वर श्रीकृष्ण के सौन्दर्य का रसास्वादन कर लिया है, उसे मृत भौतिक वस्तुओं में फिर कोई रस नहीं रहता। अतः जीवन की आध्यात्मिक उन्नति में अल्पबुद्धि नवदीक्षितों के लिए ये प्रतिबन्ध हैं, किन्तु ऐसे प्रतिबन्ध तभी हितकर हैं जब मनुष्य में वस्तुतः कृष्णभावनामृत के प्रति रस हो। जब मनुष्य वस्तुतः कृष्णभावनाभावित होता है, तब वह स्वतः ही फीकी वस्तुओं के प्रति अपना रस खो देता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

[उ3] स्थितप्रज्ञ का इंद्रिय-संयम (बैठना) – वह कछुए की भाँति इंद्रियों को समेट लेता है। इंद्रिय-संयम ज्ञानी के लिए भी कठिन है और केवल कृष्ण-भक्ति से ही संभव है। अनियंत्रित मन के कारण मनुष्य आठ चरणों में पतित होता है।

जीवन में गीता
आत्मसंयम
विषय-संकलनों में 2

भक्ति – सर्वोच्च योग

  • उच्चतर रस का अनुभव करके मनुष्य अपने मन और इंद्रियों को इंद्रिय-विषयों से सहज ही रोक सकता है। (2.59 विषया विनिवर्तन्ते...)

आत्मसंयम

  • मन को कृष्ण की सेवा में लगाकर और उच्चतर रस का अनुभव करके मनुष्य निम्न कार्यों से छुटकारा पा लेता है (2.59 विषया विनिवर्तन्ते...)
  • ‘भगवान् की सेवा में उच्चतर रस’ मन और इंद्रिय-संयम का सबसे प्रभावी साधन है (2.59 विषया विनिवर्तन्ते...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 3
इस श्लोक पर लेख 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।