भगवद्गीता 2.67

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

इन्द्रियाणां हि चरतां यन्मनोऽनुविधीयते ।
तदस्य हरति प्रज्ञां वायुर्नावमिवाम्भसि ॥६७॥

indriyāṇāṁ hi caratāṁ
yan mano 'nuvidhīyate
tad asya harati prajñāṁ
vāyur nāvam ivāmbhasi

शब्दार्थ

indriyāṇām
इन्द्रियों की
hi
निश्चय ही
caratām
विचरण करती हुई
yat
जो
manaḥ
मन
anuvidhīyate
निरन्तर संलग्न हो जाता है
tat
वह
asya
उसकी
harati
हर ले जाती है
prajñām
बुद्धि को
vāyuḥ
वायु
nāvam
नौका
iva
के समान
ambhasi
जल पर

अनुवाद

जिस प्रकार जल पर तैरती नौका को प्रचण्ड वायु बहा ले जाती है, उसी प्रकार जिस एक भी इन्द्रिय पर मन केन्द्रित होता है, वह मनुष्य की बुद्धि को हर ले जा सकती है।

तात्पर्य

जब तक समस्त इन्द्रियाँ भगवान् की सेवा में संलग्न न हों, तब तक उनमें से एक भी, जो इन्द्रियतृप्ति में संलग्न हो, भक्त को दिव्य उन्नति के मार्ग से विचलित कर सकती है। जैसा कि महाराज अम्बरीष के जीवन में उल्लिखित है, समस्त इन्द्रियों को कृष्णभावनामृत में संलग्न होना चाहिए, क्योंकि मन को वश में करने की यही उचित विधि है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

[उ4] स्थितप्रज्ञ का इंद्रियों को लगाना (चलना) – भगवान् की कृपा प्राप्त करने से बुद्धि स्थिर होती है और शांति मिलती है। विचलित इंद्रियाँ बुद्धि को हर लेती हैं, पर स्थितप्रज्ञ विचलित नहीं होता। स्थितप्रज्ञ के गुण और उसकी गति।

विषय-संकलनों में 1

आत्मसंयम

  • जिस प्रकार जल में तीव्र वायु नाव को बहा ले जाती है, उसी प्रकार विचरती हुई इंद्रियों में से कोई एक भी, जिस पर मन केंद्रित हो जाता है, मनुष्य की बुद्धि को हर सकती है (2.67 इन्द्रियाणां हि चरतां...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।