वक्ता: श्रीकृष्ण
नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना ।
न चाभावयतः शान्तिरशान्तस्य कुतः सुखम् ॥६६॥
nāsti buddhir ayuktasya
na cāyuktasya bhāvanā
na cābhāvayataḥ śāntir
aśāntasya kutaḥ sukham
शब्दार्थ
- na asti
- नहीं हो सकती
- buddhiḥ
- दिव्य बुद्धि
- ayuktasya
- उसकी जो (कृष्णभावनामृत से) संयुक्त नहीं है
- na
- न
- ca
- और
- ayuktasya
- कृष्णभावनामृत से रहित व्यक्ति की
- bhāvanā
- सुख में स्थिर मन
- na
- न
- ca
- और
- abhāvayataḥ
- जो स्थिर नहीं है
- śāntiḥ
- शान्ति
- aśāntasya
- अशान्त की
- kutaḥ
- कहाँ है
- sukham
- सुख
अनुवाद
जो दिव्य चेतना में नहीं है, उसके पास न तो नियन्त्रित मन हो सकता है और न स्थिर बुद्धि, और इनके बिना शान्ति की कोई सम्भावना नहीं है। और शान्ति के बिना सुख कैसे हो सकता है?
गीता में परिभाषित
स्थितप्रज्ञ
स्थितप्रज्ञ कौन है?
श्रीभगवान् ने कहा: हे पार्थ, जब मनुष्य मानसिक कल्पना से उत्पन्न होने वाली सब प्रकार की इन्द्रिय-इच्छाओं का त्याग कर देता है, और जब उसका मन केवल आत्मा में ही सन्तोष पाता है, तब वह शुद्ध दिव्य चेतना में स्थित कहा जाता है।
शान्ति
शान्ति किसे मिलती है?
जिस व्यक्ति ने इन्द्रियतृप्ति की समस्त इच्छाओं को त्याग दिया है, जो इच्छाओं से मुक्त होकर जीवन व्यतीत करता है, जिसने समस्त स्वामित्व-भाव को त्याग दिया है और जो मिथ्या अहंकार से रहित है—वही यथार्थ शान्ति प्राप्त कर सकता है।
सुख
वास्तविक सुख क्या है?
हे भरतश्रेष्ठ, अब तुम मुझसे उन तीन प्रकार के सुखों के विषय में सुनो जिनका भोग बद्धजीव करता है, और जिनके द्वारा वह कभी-कभी समस्त दुःखों के अन्त को प्राप्त होता है। जो आरम्भ में विष के समान प्रतीत होता है, किन्तु अन्त में अमृत के समान होता है, और जो मनुष्य को आत्म-साक्षात्कार के प्रति जागृत करता है, वह सत्त्वगुण में स्थित सुख कहलाता है।
तात्पर्य
जब तक मनुष्य कृष्णभावनामृत में न हो, तब तक शान्ति की कोई सम्भावना नहीं है। अतः पाँचवें अध्याय (5.29) में इसकी पुष्टि होती है कि जब मनुष्य यह समझ लेता है कि यज्ञ एवं तपस्या के समस्त उत्तम फलों के एकमात्र भोक्ता श्रीकृष्ण ही हैं, और वे समस्त विश्व-प्रकटीकरणों के स्वामी हैं, तथा वे समस्त जीवों के यथार्थ मित्र हैं, तभी मनुष्य यथार्थ शान्ति प्राप्त कर सकता है। अतः यदि मनुष्य कृष्णभावनामृत में नहीं है, तो मन के लिए कोई अन्तिम लक्ष्य नहीं हो सकता। अशान्ति अन्तिम लक्ष्य के अभाव के कारण होती है, और जब मनुष्य को यह निश्चय हो जाता है कि श्रीकृष्ण ही प्रत्येक प्राणी एवं प्रत्येक वस्तु के भोक्ता, स्वामी एवं मित्र हैं, तब वह स्थिर मन से शान्ति स्थापित कर सकता है। अतएव जो श्रीकृष्ण के साथ सम्बन्ध के बिना संलग्न है, वह जीवन में शान्ति एवं आध्यात्मिक उन्नति का कितना ही प्रदर्शन क्यों न करे, निश्चय ही सदा क्लेश में रहता है और शान्ति से रहित रहता है। कृष्णभावनामृत एक स्वयंप्रकट शान्तिपूर्ण अवस्था है, जिसे केवल श्रीकृष्ण के साथ सम्बन्ध में ही प्राप्त किया जा सकता है।
यह श्लोक क्या सिखाता है
[उ4] स्थितप्रज्ञ का इंद्रियों को लगाना (चलना) – भगवान् की कृपा प्राप्त करने से बुद्धि स्थिर होती है और शांति मिलती है। विचलित इंद्रियाँ बुद्धि को हर लेती हैं, पर स्थितप्रज्ञ विचलित नहीं होता। स्थितप्रज्ञ के गुण और उसकी गति।
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2
- Bhagavad-gītā 2.59–69 1966-04-18 · New York
- Bhagavad-gītā 2.62-72 1968-12-16 · Los Angeles
इस श्लोक पर लेख 1
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।