भगवद्गीता 5.14

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

न कर्तृत्वं न कर्माणि लोकस्य सृजति प्रभुः ।
न कर्मफलसंयोगं स्वभावस्तु प्रवर्तते ॥१४॥

na kartṛtvaṁ na karmāṇi
lokasya sṛjati prabhuḥ
na karma-phala-saṁyogaṁ
svabhāvas tu pravartate

शब्दार्थ

न
कभी नहीं
कर्तृत्वम्
स्वामित्व
न
न ही
कर्माणि
कर्म
लोकस्य
लोगों का
सृजति
रचता है
प्रभुः
शरीर रूपी नगरी का स्वामी
न
न ही
कर्म-फल
कर्मों के फल
संयोगम्
सम्बन्ध
स्वभावः
भौतिक प्रकृति के गुण
तु
किन्तु
प्रवर्तते
कार्य करते हैं

अनुवाद

देहधारी आत्मा, अपने शरीर रूपी नगरी का स्वामी, न तो कर्मों की रचना करता है, न लोगों को कर्म करने के लिए प्रेरित करता है, और न कर्म के फलों की रचना करता है। यह सब भौतिक प्रकृति के गुणों द्वारा सम्पादित होता है।

गीता में परिभाषित

तीन गुण

तीनों गुणों से परे कौन है?

श्रीभगवान् ने कहा: जो व्यक्ति प्रकाश, आसक्ति तथा मोह के उपस्थित होने पर उनसे घृणा नहीं करता, न ही उनके अन्तर्धान होने पर उनकी लालसा करता है; जो उदासीन के समान बैठा रहता है, प्रकृति के गुणों की इन भौतिक प्रतिक्रियाओं से परे स्थित रहता है, जो यह जानकर कि केवल गुण ही सक्रिय हैं, दृढ़ बना रहता है; जो सुख और दुःख को समान दृष्टि से देखता है, तथा मिट्टी के ढेले, पत्थर और स्वर्ण के टुकड़े को समान दृष्टि से देखता है; जो बुद्धिमान है और प्रशंसा तथा निन्दा को समान मानता है; जो मान और अपमान में अविचलित रहता है, जो मित्र और शत्रु के साथ समान व्यवहार करता है, जिसने समस्त सकाम उद्यमों का त्याग कर दिया है — ऐसा व्यक्ति प्रकृति के गुणों को पार कर चुका कहा जाता है।

भगवद्गीता 14.22–25

परिभाषा देखें

तात्पर्य

जीव, जैसा कि सातवें अध्याय में समझाया जाएगा, स्वभाव से परमेश्वर के साथ एक है, और पदार्थ से भिन्न है, जो भगवान् की एक अन्य प्रकृति है—जिसे अपरा कहते हैं। किसी प्रकार, श्रेष्ठ प्रकृति अर्थात् जीव अनादि काल से भौतिक प्रकृति के सम्पर्क में रहा है। जो क्षणभंगुर शरीर अथवा भौतिक निवास-स्थान उसे प्राप्त होता है, वही नाना प्रकार के कर्मों तथा उनकी परिणामी प्रतिक्रियाओं का कारण है। ऐसे बद्ध वातावरण में रहते हुए मनुष्य स्वयं को (अज्ञानवश) शरीर के साथ तादात्म्य करके शरीर के कर्मों के फल भोगता है। अनादि काल से प्राप्त यही अज्ञान शारीरिक कष्ट तथा दुःख का कारण है। ज्यों ही जीव शरीर के कर्मों से पृथक् हो जाता है, त्यों ही वह प्रतिक्रियाओं से भी मुक्त हो जाता है। जब तक वह शरीर रूपी नगरी में रहता है, तब तक वह उसका स्वामी प्रतीत होता है, किन्तु वास्तव में वह न तो उसका स्वामी है और न उसके कर्मों एवं प्रतिक्रियाओं का नियन्ता। वह तो केवल भौतिक सागर के मध्य अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। सागर की लहरें उसे उछाल रही हैं, और उन पर उसका कोई नियन्त्रण नहीं है। उसका सर्वोत्तम समाधान यह है कि वह दिव्य कृष्णभावनामृत के द्वारा जल से बाहर निकल आए। केवल वही उसे समस्त उथल-पुथल से बचाएगा।

यह श्लोक क्या सिखाता है

भौतिक प्रकृति की भूमिका

विषय-संकलनों में 2

आत्मा और देहांतरण

  • परमेश्वर के परम निर्देशन में तीनों गुण विभिन्न शरीर प्रदान करके आत्मा की इच्छाओं की पूर्ति में सहायक होते हैं (5.14-15 न कर्तृत्वं न कर्माणि...)

पाँच विषय

  • जीव इच्छा करता है, ईश्वर अनुमति देते हैं और प्रकृति साधन जुटाती है। इस प्रकार ये तीनों कर्ता हैं। (5.13-16)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।