भगवद्गीता 5.23

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

शक्नोतीहैव यः सोढुं प्राक्शरीरविमोक्षणात् ।
कामक्रोधोद्भवं वेगं स युक्तः स सुखी नरः ॥२३॥

śaknotīhaiva yaḥ soḍhuṁ
prāk śarīra-vimokṣaṇāt
kāma-krodhodbhavaṁ vegaṁ
sa yuktaḥ sa sukhī naraḥ

शब्दार्थ

शक्नोति
समर्थ है
इह एव
इसी शरीर में
यः
जो
सोढुम्
सहन करने में
प्राक्
पूर्व
शरीर
शरीर
विमोक्षणात्
त्यागने से
काम
इच्छा
क्रोध
क्रोध
उद्भवम्
से उत्पन्न
वेगम्
वेग
सः
वह
युक्तः
समाधि में
सः
वह
सुखी
सुखी
नरः
मनुष्य

अनुवाद

इस वर्तमान शरीर को त्यागने से पूर्व, यदि कोई भौतिक इन्द्रियों के वेगों को सहन करने तथा इच्छा और क्रोध के बल को रोकने में समर्थ है, तो वह योगी है और इस संसार में सुखी है।

गीता में परिभाषित

त्याग

वास्तविक त्याग क्या है?

श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।

भगवद्गीता 18.2

परिभाषा देखें

योगी

सच्चा योगी कौन है?

श्रीभगवान् ने कहा : जो कर्म के फलों के प्रति अनासक्त रहकर अपने विहित कर्तव्य का पालन करता है, वही संन्यासी तथा वही सच्चा योगी है—न कि वह, जो न तो अग्नि प्रज्वलित करता है और न ही कर्म करता है।

भगवद्गीता 6.1

परिभाषा देखें

सुख

वास्तविक सुख क्या है?

हे भरतश्रेष्ठ, अब तुम मुझसे उन तीन प्रकार के सुखों के विषय में सुनो जिनका भोग बद्धजीव करता है, और जिनके द्वारा वह कभी-कभी समस्त दुःखों के अन्त को प्राप्त होता है। जो आरम्भ में विष के समान प्रतीत होता है, किन्तु अन्त में अमृत के समान होता है, और जो मनुष्य को आत्म-साक्षात्कार के प्रति जागृत करता है, वह सत्त्वगुण में स्थित सुख कहलाता है।

भगवद्गीता 18.36–37

परिभाषा देखें

तात्पर्य

यदि कोई आत्म-साक्षात्कार के मार्ग पर स्थिर प्रगति करना चाहता है, तो उसे भौतिक इन्द्रियों के वेगों को नियन्त्रित करने का प्रयत्न करना चाहिए। वाणी के वेग, क्रोध के वेग, मन के वेग, उदर के वेग, जननेन्द्रिय के वेग तथा जिह्वा के वेग होते हैं। जो इन समस्त भिन्न-भिन्न इन्द्रियों के तथा मन के वेगों को नियन्त्रित करने में समर्थ है, वह गोस्वामी अथवा स्वामी कहलाता है। ऐसे गोस्वामीगण कठोरतापूर्वक नियन्त्रित जीवन जीते हैं और इन्द्रियों के वेगों का पूर्णतः परित्याग कर देते हैं। भौतिक इच्छाएँ, जब अतृप्त रहती हैं, तब क्रोध उत्पन्न करती हैं, और इस प्रकार मन, नेत्र तथा वक्ष विचलित हो जाते हैं। अतः मनुष्य को इस भौतिक शरीर को त्यागने से पूर्व उन्हें नियन्त्रित करने का अभ्यास करना चाहिए। जो ऐसा कर सकता है, उसे आत्म-साक्षात्कारी समझा जाता है और इस प्रकार वह आत्म-साक्षात्कार की अवस्था में सुखी रहता है। इच्छा और क्रोध को नियन्त्रित करने का प्रयत्नपूर्वक प्रयास करना दिव्यवादी का कर्तव्य है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

जीवन में गीता
क्रोध
विषय-संकलनों में 2

आत्मसंयम

  • मृत्यु तक भौतिक इंद्रियों और इच्छाओं के आवेगों को सहन करना होता है (5.23 शक्नोतीहैव यः सोढुं...)
  • ज्ञान की भूमिका: मन और इन्द्रियों को वश में करने के लिए अपने विवेक का प्रयोग (अध्याय 13-14, 5.22-23 ये हि संस्पर्शजा..., 15.1-4 ऊर्ध्वमूलमधः...)

समभाव और संतोष

  • मृत्यु तक इंद्रियों, इच्छाओं और क्रोध के आवेगों को सहन करना चाहिए। (5.23 शक्नोतीहैव यः सोढुं...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।