भगवद्गीता 6.19

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

यथा दीपो निवातस्थो नेङ्गते सोपमा स्मृता ।
योगिनो यतचित्तस्य युञ्जतो योगमात्मनः ॥१९॥

yathā dīpo nivāta-stho
neṅgate sopamā smṛtā
yogino yata-cittasya
yuñjato yogam ātmanaḥ

शब्दार्थ

यथा
जैसे
दीपः
दीपक
निवातस्थः
वायुरहित स्थान में
न
नहीं
इङ्गते
डोलता
सा उपमा
उससे तुलना की गई
स्मृता
उपमित
योगिनः
योगी की
यत-चित्तस्य
जिसका मन वश में है
युञ्जतः
निरन्तर संलग्न
योगम्
ध्यान में
आत्मनः
दिव्य पर

अनुवाद

जिस प्रकार वायुरहित स्थान में दीपक नहीं डोलता, उसी प्रकार वह दिव्यवादी, जिसका मन वश में है, दिव्य आत्मा पर अपने ध्यान में सदैव स्थिर रहता है।

तात्पर्य

सच्चा कृष्णभावनाभावित व्यक्ति, जो सदैव दिव्य में निमग्न रहता है और अपने आराध्य भगवान् के निरन्तर अविचल ध्यान में लीन रहता है, वायुरहित स्थान में रखे दीपक के समान स्थिर रहता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

अष्टांग योग की सिद्धि-अवस्था – सिद्धि के विभिन्न पक्ष और अनुभूतियाँ

विषय-संकलनों में 1

आत्मसंयम

  • स्थिर मन वायुरहित स्थान में रखे दीपक के समान है (6.19 यथा दीपो निवातस्थो...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2
इस श्लोक पर लेख 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।