भगवद्गीता 6.26

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम् ।
ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत् ॥२६॥

yato yato niścalati
manaś cañcalam asthiram
tatas tato niyamyaitad
ātmany eva vaśaṁ nayet

शब्दार्थ

यतः
जिससे भी
यतः
जहाँ भी
निश्चलति
वस्तुतः विचलित होता है
मनः
मन
चञ्चलम्
चपल
अस्थिरम्
अस्थिर
ततः
वहाँ से
ततः
और उसके पश्चात्
नियम्य
नियमित करते हुए
एतत्
इसे
आत्मनि
आत्मा में
एव
निश्चय ही
वशम्
वश में
नयेत्
लाना चाहिए

अनुवाद

मन अपनी चपल और अस्थिर प्रकृति के कारण जिस किसी वस्तु से और जहाँ कहीं भी भटके, मनुष्य को निश्चय ही उसे वहाँ से हटाकर पुनः आत्मा के वश में लाना चाहिए।

तात्पर्य

मन की प्रकृति चपल और अस्थिर है। किन्तु आत्म-साक्षात्कारी योगी को मन को वश में करना होता है; मन को उसे वश में नहीं करना चाहिए। जो मन को (और अतएव इन्द्रियों को भी) वश में करता है, उसे गोस्वामी अथवा स्वामी कहा जाता है, और जो मन के वश में होता है, उसे गोदास अथवा इन्द्रियों का दास कहा जाता है। गोस्वामी इन्द्रिय-सुख के मानदण्ड को जानता है। दिव्य इन्द्रिय-सुख में इन्द्रियाँ हृषीकेश अथवा इन्द्रियों के परम स्वामी — श्रीकृष्ण — की सेवा में संलग्न रहती हैं। शुद्ध इन्द्रियों से श्रीकृष्ण की सेवा करना कृष्णभावनामृत कहलाता है। यही इन्द्रियों को पूर्ण वश में लाने का उपाय है। और तो और, यही योग-साधना की सर्वोच्च पूर्णता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

योग में सफलता का सूत्र

विषय-संकलनों में 1

आत्मसंयम

  • मन जहाँ-जहाँ भटके, वहाँ से उसे हटा लो (6.26 यतो यतो निश्चलति...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2
इस श्लोक पर लेख 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।