भगवद्गीता 6.5

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत् ।
आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः ॥५॥

uddhared ātmanātmānaṁ
nātmānam avasādayet
ātmaiva hy ātmano bandhur
ātmaiva ripur ātmanaḥ

शब्दार्थ

उद्धरेत्
मनुष्य को उद्धार करना चाहिए
आत्मना
मन के द्वारा
आत्मानम्
बद्ध आत्मा का
न
कभी नहीं
आत्मानम्
बद्ध आत्मा को
अवसादयेत्
अधोगति में डाले
आत्मा
मन
एव
निश्चय ही
हि
वस्तुतः
आत्मनः
बद्ध आत्मा का
बन्धुः
मित्र
आत्मा
मन
एव
निश्चय ही
रिपुः
शत्रु
आत्मनः
बद्ध आत्मा का

अनुवाद

मनुष्य को चाहिए कि वह अपने मन के द्वारा अपना उद्धार करे, न कि अपनी अधोगति। मन ही बद्ध आत्मा का मित्र है, और वही उसका शत्रु भी है।

तात्पर्य

आत्मा शब्द भिन्न-भिन्न परिस्थितियों के अनुसार शरीर, मन तथा आत्मा का बोधक है। योग पद्धति में मन तथा बद्ध आत्मा विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण हैं। चूँकि योगाभ्यास का केन्द्र-बिन्दु मन है, अतः यहाँ आत्मा का तात्पर्य मन से है। योग पद्धति का प्रयोजन मन को वश में करना तथा उसे विषयों की आसक्ति से दूर खींचना है। यहाँ इस बात पर बल दिया गया है कि मन को इस प्रकार प्रशिक्षित करना चाहिए कि वह बद्ध आत्मा को अज्ञान के पंक से उबार सके। भौतिक अस्तित्व में मनुष्य मन तथा इन्द्रियों के प्रभाव के अधीन रहता है। वस्तुतः शुद्ध आत्मा भौतिक जगत् में इसीलिए फँसी हुई है क्योंकि मन का अहंकार भौतिक प्रकृति पर प्रभुत्व जमाना चाहता है। अतः मन को इस प्रकार प्रशिक्षित करना चाहिए कि वह भौतिक प्रकृति की चमक-दमक से आकृष्ट न हो, और इस प्रकार बद्ध आत्मा की रक्षा हो सके। मनुष्य को विषयों के प्रति आकर्षण से अपनी अधोगति नहीं करनी चाहिए। मनुष्य जितना अधिक विषयों से आकृष्ट होता है, उतना ही अधिक वह भौतिक अस्तित्व में फँसता जाता है। अपने को छुड़ाने का सर्वोत्तम उपाय यही है कि मन को सदा कृष्णभावनामृत में संलग्न रखा जाए। यहाँ हि शब्द का प्रयोग इसी बात पर बल देने के लिए हुआ है, अर्थात् मनुष्य को ऐसा करना ही चाहिए। यह भी कहा गया है :

mana eva manuṣyāṇāṁ kāraṇaṁ bandha-mokṣayoḥ

bandhāya viṣayāsaṅgo muktyai nirviṣayaṁ manaḥ.

"मनुष्यों के लिए मन ही बन्धन का कारण है और मन ही मुक्ति का कारण है। विषयों में लीन मन बन्धन का कारण है, और विषयों से विरक्त मन मुक्ति का कारण है।" अतएव जो मन सदा कृष्णभावनामृत में संलग्न रहता है, वही परम मुक्ति का कारण है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

मन मित्र भी है और शत्रु भी

जीवन में गीता
आत्मसंयम
विषय-संकलनों में 1

आत्मसंयम

  • वश में किया हुआ मन सबसे अच्छा मित्र है और अनियंत्रित मन सबसे बड़ा शत्रु (6.5-6 उद्धरेदात्मनात्मानं...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2
इस श्लोक पर लेख 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।