भगवद्गीता 11.23

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

रूपं महत्ते बहुवक्त्रनेत्रं
महाबाहो बहुबाहूरुपादम् ।
बहूदरं बहुदंष्ट्राकरालं
दृष्ट्वा लोकाः प्रव्यथितास्तथाहम् ॥२३॥

rūpaṁ mahat te bahu-vaktra-netraṁ
mahā-bāho bahu-bāhūru-pādam
bahūdaraṁ bahu-daṁṣṭrā-karālaṁ
dṛṣṭvā lokāḥ pravyathitās tathāham

शब्दार्थ

rūpam
रूप
mahat
अति विशाल
te
आपका
bahu
अनेक
vaktra
मुख
netram
नेत्र
mahā-bāho
हे महाबाहो
bahu
अनेक
bāhu
भुजाएँ
ūru
जंघाएँ
pādam
पैर
bahu-udaram
अनेक उदर
bahu-daṁṣṭrā
अनेक दाँत
karālam
विकराल
dṛṣṭvā
देखकर
lokāḥ
समस्त लोक
pravyathitāḥ
विचलित
tathā
उसी प्रकार
aham
मैं

अनुवाद

हे महाबाहो, समस्त लोक अपने देवताओं सहित आपके अनेक मुखों, नेत्रों, भुजाओं, उदरों तथा पैरों एवं आपके विकराल दाँतों को देखकर विचलित हैं, और जैसे वे विचलित हैं, वैसे ही मैं भी हूँ।

यह श्लोक क्या सिखाता है

काल-रूप का अर्जुन द्वारा वर्णन – न आदि, न मध्य, न अंत; असीम बल के साथ सर्वत्र फैला हुआ, जबकि देवता स्तुति कर रहे थे। अर्जुन भयभीत हो जाते हैं।

विषय-संकलनों में 1

पाँच विषय

  • अर्जुन कृष्ण के काल-रूप का वर्णन करते हैं (11.19-25)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।