वक्ता: श्रीकृष्ण
यज्ञदानतपःकर्म न त्याज्यं कार्यमेव तत् ।
यज्ञो दानं तपश्चैव पावनानि मनीषिणाम् ॥५॥
yajña-dāna-tapaḥ-karma
na tyājyaṁ kāryam eva tat
yajño dānaṁ tapaś caiva
pāvanāni manīṣiṇām
शब्दार्थ
- यज्ञ
- यज्ञ
- दान
- दान
- तपः
- तप
- कर्म
- कर्म
- न
- कभी नहीं
- त्याज्यम्
- त्यागने योग्य
- कार्यम्
- करना ही चाहिए
- एव
- निश्चय ही
- तत्
- वह
- यज्ञः
- यज्ञ
- दानम्
- दान
- तपः
- तप
- च
- भी
- एव
- निश्चय ही
- पावनानि
- पवित्र करने वाले
- मनीषिणाम्
- महान् आत्माओं को भी
अनुवाद
यज्ञ, दान तथा तप के कर्म त्यागे नहीं जाने चाहिए, अपितु सम्पन्न किए जाने चाहिए। निस्सन्देह यज्ञ, दान तथा तप महान् आत्माओं को भी पवित्र कर देते हैं।
गीता में परिभाषित
यज्ञ
सबसे श्रेष्ठ यज्ञ कौन-सा है?
हे शत्रुदमन! भौतिक सम्पत्ति के यज्ञ की अपेक्षा ज्ञान का यज्ञ श्रेष्ठतर है। हे पृथापुत्र! आख़िरकार, कर्म का यज्ञ दिव्य ज्ञान में ही परिणत होता है।
दान
सात्त्विक दान क्या है?
जो दान कर्तव्य समझकर, उचित स्थान एवं समय पर, सुपात्र व्यक्ति को, तथा प्रत्युपकार की आशा के बिना दिया जाता है, वह सतोगुणी दान माना जाता है।
तपस्या
शरीर, वाणी और मन की तपस्या क्या है?
शरीर का तप इस प्रकार है: परमेश्वर, ब्राह्मणों, आध्यात्मिक गुरु तथा पिता एवं माता जैसे श्रेष्ठजनों की पूजा। पवित्रता, सरलता, ब्रह्मचर्य एवं अहिंसा भी शरीर के तप हैं।
त्याग
वास्तविक त्याग क्या है?
श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।
तात्पर्य
योगियों को मानव-समाज की उन्नति हेतु कर्म करने चाहिए। मनुष्य को आध्यात्मिक जीवन की ओर उन्नत करने हेतु अनेक शुद्धिकरण-प्रक्रियाएँ हैं। उदाहरणार्थ, विवाह-संस्कार को इन्हीं यज्ञों में से एक माना जाता है। इसे विवाह-यज्ञ कहते हैं। क्या किसी संन्यासी को, जो संन्यास-आश्रम में स्थित है और जिसने अपने पारिवारिक सम्बन्धों का त्याग कर दिया है, विवाह-संस्कार को प्रोत्साहित करना चाहिए? भगवान् यहाँ कहते हैं कि जो भी यज्ञ मानव-कल्याण हेतु है, उसका कभी त्याग नहीं किया जाना चाहिए। विवाह-यज्ञ, अर्थात् विवाह-संस्कार, का प्रयोजन मानव-मन को नियमित करके उसे आध्यात्मिक उन्नति हेतु शान्त बनाना है। अधिकांश मनुष्यों के लिए इस विवाह-यज्ञ को संन्यास-आश्रम में स्थित व्यक्तियों द्वारा भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। संन्यासियों को स्त्रियों के साथ कभी संग नहीं करना चाहिए, किन्तु इसका अर्थ यह नहीं कि जो जीवन के निम्नतर सोपानों में है, अर्थात् कोई युवक, उसे विवाह-संस्कार में पत्नी स्वीकार नहीं करनी चाहिए। समस्त विहित यज्ञों का प्रयोजन परमेश्वर की प्राप्ति है। अतः निम्नतर सोपानों में उनका त्याग नहीं किया जाना चाहिए। इसी प्रकार दान हृदय की शुद्धि के लिए है। यदि दान उपयुक्त व्यक्तियों को दिया जाए, जैसा कि पूर्व में वर्णित किया गया, तो वह मनुष्य को उन्नत आध्यात्मिक जीवन की ओर ले जाता है।
यह श्लोक क्या सिखाता है
कृष्ण संन्यास और त्याग की परिभाषा देते हैं। वे त्याग के विषय में दो मत बताते हैं और फिर अपना मत।
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।