वक्ता: श्रीकृष्ण
निश्चयं शृणु मे तत्र त्यागे भरतसत्तम ।
त्यागो हि पुरुषव्याघ्र त्रिविधः सम्प्रकीर्तितः ॥४॥
niścayaṁ śṛṇu me tatra
tyāge bharata-sattama
tyāgo hi puruṣa-vyāghra
tri-vidhaḥ samprakīrtitaḥ
शब्दार्थ
- निश्चयम्
- निश्चय ही
- शृणु
- सुनो
- मे
- मुझसे
- तत्र
- वहाँ
- त्यागे
- त्याग के विषय में
- भरत-सत्तम
- हे भरतश्रेष्ठ
- त्यागः
- त्याग
- हि
- निश्चय ही
- पुरुष-व्याघ्र
- हे मनुष्यों में व्याघ्र
- त्रि-विधः
- तीन प्रकार का
- सम्प्रकीर्तितः
- घोषित किया गया है
अनुवाद
हे भरतश्रेष्ठ, अब मुझसे त्याग के विषय में सुनो। हे मनुष्यों में व्याघ्र, शास्त्रों में तीन प्रकार के त्याग घोषित किए गए हैं।
गीता में परिभाषित
त्याग
वास्तविक त्याग क्या है?
श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।
तात्पर्य
यद्यपि त्याग के विषय में मतभेद हैं, यहाँ पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् श्रीकृष्ण अपना निर्णय देते हैं, जिसे अन्तिम मानना चाहिए। आख़िर वेद भगवान् द्वारा प्रदत्त विविध विधान ही तो हैं। यहाँ भगवान् स्वयं उपस्थित हैं, और उनके वचन को अन्तिम मानना चाहिए। भगवान् कहते हैं कि त्याग की प्रक्रिया पर उन भौतिक प्रकृति के गुणों के अनुसार विचार किया जाना चाहिए, जिनमें वह सम्पन्न की जाती है।
यह श्लोक क्या सिखाता है
कृष्ण संन्यास और त्याग की परिभाषा देते हैं। वे त्याग के विषय में दो मत बताते हैं और फिर अपना मत।
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।