भगवद्गीता 18.7

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

नियतस्य तु संन्यासः कर्मणो नोपपद्यते ।
मोहात्तस्य परित्यागस्तामसः परिकीर्तितः ॥७॥

niyatasya tu sannyāsaḥ
karmaṇo nopapadyate
mohāt tasya parityāgas
tāmasaḥ parikīrtitaḥ

शब्दार्थ

नियतस्य
विहित कर्तव्यों का
तु
किन्तु
संन्यासः
संन्यास
कर्मणः
कर्मों का
न
कभी नहीं
उपपद्यते
उचित है
मोहात्
मोह के कारण
तस्य
जिसका
परित्यागः
त्याग
तामसः
तमोगुण में
परिकीर्तितः
घोषित

अनुवाद

विहित कर्तव्यों का कभी त्याग नहीं किया जाना चाहिए। यदि कोई मोहवश अपने विहित कर्तव्यों का त्याग कर देता है, तो ऐसा त्याग तमोगुणी कहा जाता है।

गीता में परिभाषित

त्याग

वास्तविक त्याग क्या है?

श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।

भगवद्गीता 18.2

परिभाषा देखें

तात्पर्य

भौतिक तृप्ति हेतु किए जाने वाले कर्म का त्याग कर देना चाहिए, किन्तु जो कर्म मनुष्य को आध्यात्मिक कर्म की ओर अग्रसर करते हैं—जैसे परमेश्वर के लिए भोजन पकाना तथा वह भोजन भगवान् को अर्पित करके फिर ग्रहण करना—उनकी अनुशंसा की जाती है। कहा जाता है कि संन्यास-आश्रम में स्थित व्यक्ति को अपने लिए भोजन नहीं पकाना चाहिए। अपने लिए भोजन पकाना निषिद्ध है, किन्तु परमेश्वर के लिए भोजन पकाना निषिद्ध नहीं है। इसी प्रकार, कोई संन्यासी अपने शिष्य को कृष्णभावनामृत में उन्नति हेतु सहायता देने के लिए विवाह-संस्कार सम्पन्न करा सकता है। यदि कोई ऐसे कर्मों का त्याग करता है, तो यह समझना चाहिए कि वह तमोगुण में कर्म कर रहा है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

तमोगुण में त्याग

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।