भगवद्गीता 18.8

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

दुःखमित्येव यत्कर्म कायक्लेशभयात्त्यजेत् ।
स कृत्वा राजसं त्यागं नैव त्यागफलं लभेत् ॥८॥

duḥkham ity eva yat karma
kāya-kleśa-bhayāt tyajet
sa kṛtvā rājasaṁ tyāgaṁ
naiva tyāga-phalaṁ labhet

शब्दार्थ

दुःखम्
दुःखमय
इति
इस प्रकार
एव
निश्चय ही
यत्
जो
कर्म
कर्म
काय
शरीर
क्लेश
कष्टप्रद
भयात्
भय के कारण
त्यजेत्
त्याग दे
सः
वह
कृत्वा
करके
राजसम्
रजोगुण में
त्यागम्
त्याग
न एव
निश्चय ही नहीं
त्याग
त्याग के
फलम्
फल
लभेत्
प्राप्त करता है

अनुवाद

जो कोई विहित कर्तव्यों को कष्टप्रद समझकर अथवा भय के कारण त्याग देता है, वह रजोगुणी कहा जाता है। ऐसा कर्म कभी भी त्याग की उन्नति की ओर नहीं ले जाता।

गीता में परिभाषित

त्याग

वास्तविक त्याग क्या है?

श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।

भगवद्गीता 18.2

परिभाषा देखें

तात्पर्य

जो कृष्णभावनामृत में स्थित है, उसे इस भय से धन कमाना नहीं छोड़ना चाहिए कि वह सकाम कर्म कर रहा है। यदि कोई कर्म करके अपने धन को कृष्णभावनामृत में लगा सकता है, अथवा प्रातःकाल जल्दी उठकर अपनी दिव्य कृष्णभावनामृत में उन्नति कर सकता है, तो उसे भय के कारण अथवा इसलिए कि ऐसे कर्म कष्टप्रद माने जाते हैं, उनसे विरत नहीं होना चाहिए। ऐसा त्याग रजोगुण में होता है। राजसी कर्म का फल सदा दुःखमय होता है। यदि कोई व्यक्ति उसी भाव से कर्म का त्याग कर देता है, तो उसे त्याग का फल कभी नहीं मिलता।

यह श्लोक क्या सिखाता है

रजोगुण में त्याग

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।