भगवद्गीता 2.70

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

आपूर्यमाणमचलप्रतिष्ठं
समुद्रमापः प्रविशन्ति यद्वत् ।
तद्वत्कामा यं प्रविशन्ति सर्वे
स शान्तिमाप्नोति न कामकामी ॥७०॥

āpūryamāṇam acala-pratiṣṭhaṁ
samudram āpaḥ praviśanti yadvat
tadvat kāmā yaṁ praviśanti sarve
sa śāntim āpnoti na kāma-kāmī

शब्दार्थ

āpūryamāṇam
सदा परिपूर्ण
acala-pratiṣṭham
स्थिरतापूर्वक स्थित
samudram
समुद्र
āpaḥ
जल
praviśanti
प्रवेश करते हैं
yadvat
जिस प्रकार
tadvat
उसी प्रकार
kāmāḥ
इच्छाएँ
yam
जिसमें
praviśanti
प्रवेश करती हैं
sarve
समस्त
saḥ
वह व्यक्ति
śāntim
शान्ति
āpnoti
प्राप्त करता है
na
नहीं
kāma-kāmī
जो इच्छाओं की पूर्ति की कामना करता है

अनुवाद

जो व्यक्ति इच्छाओं के निरन्तर प्रवाह से विचलित नहीं होता—जो उस समुद्र में नदियों के समान प्रवेश करती हैं, जो सदा भरता रहता है किन्तु सदा अचल रहता है—वही शान्ति प्राप्त कर सकता है, वह मनुष्य नहीं जो ऐसी इच्छाओं की तृप्ति का प्रयत्न करता है।

गीता में परिभाषित

शान्ति

शान्ति किसे मिलती है?

जिस व्यक्ति ने इन्द्रियतृप्ति की समस्त इच्छाओं को त्याग दिया है, जो इच्छाओं से मुक्त होकर जीवन व्यतीत करता है, जिसने समस्त स्वामित्व-भाव को त्याग दिया है और जो मिथ्या अहंकार से रहित है—वही यथार्थ शान्ति प्राप्त कर सकता है।

भगवद्गीता 2.71

परिभाषा देखें

तात्पर्य

यद्यपि विशाल समुद्र सदा जल से परिपूर्ण रहता है, फिर भी वह सदा, विशेषकर वर्षा-ऋतु में, और भी अधिक जल से भरता रहता है। किन्तु समुद्र वैसा-का-वैसा ही रहता है—स्थिर; वह न तो उद्वेलित होता है और न अपने तट की सीमा को लाँघता है। यही बात कृष्णभावनामृत में स्थित व्यक्ति पर भी लागू होती है। जब तक मनुष्य का भौतिक शरीर है, तब तक इन्द्रियतृप्ति हेतु शरीर की माँगें बनी रहेंगी। किन्तु भक्त अपनी पूर्णता के कारण ऐसी इच्छाओं से विचलित नहीं होता। कृष्णभावनाभावित मनुष्य को किसी वस्तु की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि भगवान् उसकी समस्त भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। अतः वह समुद्र के समान है—स्वयं में सदा परिपूर्ण। इच्छाएँ उसके पास उन नदियों के जल के समान आ सकती हैं, जो समुद्र में प्रवाहित होती हैं, किन्तु वह अपनी क्रियाओं में स्थिर रहता है, और इन्द्रियतृप्ति की इच्छाओं से तनिक भी विचलित नहीं होता। यही कृष्णभावनाभावित मनुष्य का प्रमाण है—जिसने भौतिक इन्द्रियतृप्ति की समस्त प्रवृत्तियाँ खो दी हैं, यद्यपि इच्छाएँ विद्यमान हैं। चूँकि वह भगवान् की दिव्य प्रेममयी सेवा में सन्तुष्ट रहता है, अतः वह समुद्र के समान स्थिर रह सकता है और इस प्रकार पूर्ण शान्ति का आनन्द लेता है। किन्तु अन्य लोग, जो मोक्ष की सीमा तक भी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं—भौतिक सफलता की तो बात ही क्या—कभी शान्ति प्राप्त नहीं करते। सकाम कर्मी, मोक्षवादी, तथा सिद्धियों के पीछे भागने वाले योगी भी—सभी अपनी अतृप्त इच्छाओं के कारण दुखी रहते हैं। किन्तु कृष्णभावनामृत में स्थित व्यक्ति भगवान् की सेवा में सुखी रहता है, और उसकी कोई इच्छा पूर्ति के लिए शेष नहीं रहती। वस्तुतः वह तथाकथित भौतिक बन्धन से मुक्ति की भी कामना नहीं करता। श्रीकृष्ण के भक्तों में कोई भौतिक इच्छा नहीं होती, अतएव वे पूर्ण शान्ति में रहते हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

[उ4] स्थितप्रज्ञ का इंद्रियों को लगाना (चलना) – भगवान् की कृपा प्राप्त करने से बुद्धि स्थिर होती है और शांति मिलती है। विचलित इंद्रियाँ बुद्धि को हर लेती हैं, पर स्थितप्रज्ञ विचलित नहीं होता। स्थितप्रज्ञ के गुण और उसकी गति।

विषय-संकलनों में 1

समभाव और संतोष

  • जैसे अनेक नदियों के प्रवेश करने पर भी समुद्र शांत रहता है, वैसे ही इच्छाओं के निरंतर प्रवाह से विचलित नहीं होना चाहिए। (2.70 आपूर्यमाणमचलप्रतिष्ठं...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1
इस श्लोक पर लेख 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।