वक्ता: श्रीकृष्ण
विद्याविनयसम्पन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनि ।
शुनि चैव श्वपाके च पण्डिताः समदर्शिनः ॥१८॥
vidyā-vinaya-sampanne
brāhmaṇe gavi hastini
śuni caiva śva-pāke ca
paṇḍitāḥ sama-darśinaḥ
शब्दार्थ
- विद्या
- शिक्षा
- विनय
- विनम्रता
- सम्पन्ने
- से पूर्णतः युक्त
- ब्राह्मणे
- ब्राह्मण में
- गवि
- गौ में
- हस्तिनि
- हाथी में
- शुनि
- कुत्ते में
- च
- तथा
- एव
- निश्चय ही
- श्व-पाके
- कुत्ता खाने वाले (चाण्डाल) में
- च
- क्रमशः
- पण्डिताः
- जो ऐसे विद्वान् हैं
- सम-दर्शिनः
- समान दृष्टि से देखते हैं
अनुवाद
विनम्र साधु, सच्चे ज्ञान के बल पर, विद्वान् एवं विनम्र ब्राह्मण, गौ, हाथी, कुत्ते और कुत्ता खाने वाले [चाण्डाल] को समान दृष्टि से देखता है।
गीता में परिभाषित
साधु
किसे साधु मानना चाहिए?
यदि कोई अत्यन्त निन्दनीय कर्म भी करे, किन्तु यदि वह भक्ति में संलग्न है, तो उसे साधु मानना चाहिए, क्योंकि वह उचित रूप से स्थित है।
ज्ञान
ज्ञान क्या है?
विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।
विद्वान
वास्तव में विद्वान कौन है?
जिसका प्रत्येक कर्म इन्द्रियतृप्ति की इच्छा से रहित होता है, वह पूर्ण ज्ञान में स्थित समझा जाता है। मनीषीगण उसे ऐसा कर्ता कहते हैं जिसका सकाम कर्म पूर्ण ज्ञान की अग्नि में जल चुका है।
यह श्लोक स्वयं गीता का एक उत्तर है।
ब्राह्मण
ब्राह्मण के स्वाभाविक गुण क्या हैं?
शान्ति, आत्म-संयम, तपस्या, पवित्रता, सहिष्णुता, सरलता, प्रज्ञा, ज्ञान तथा धार्मिकता—ये वे गुण हैं जिनसे ब्राह्मण कर्म करते हैं।
तात्पर्य
कृष्णभावनाभावित व्यक्ति जाति अथवा वर्ण में कोई भेद नहीं करता। ब्राह्मण और चाण्डाल सामाजिक दृष्टि से भिन्न हो सकते हैं, अथवा कुत्ता, गौ या हाथी जाति की दृष्टि से भिन्न हो सकते हैं, किन्तु विद्वान् दिव्यवादी की दृष्टि से शरीर के ये भेद निरर्थक हैं। इसका कारण परम के साथ उनका सम्बन्ध है, क्योंकि परमेश्वर अपने पूर्ण अंश परमात्मा के रूप में सबके हृदय में विद्यमान हैं। परम का ऐसा बोध ही वास्तविक ज्ञान है। जहाँ तक भिन्न वर्णों अथवा भिन्न योनियों के शरीरों का प्रश्न है, भगवान् सबके प्रति समान रूप से दयालु हैं, क्योंकि वे प्रत्येक जीव को मित्र मानते हैं और जीवों की परिस्थितियों की परवाह किए बिना स्वयं को परमात्मा के रूप में बनाए रखते हैं। भगवान् परमात्मा के रूप में चाण्डाल में भी विद्यमान हैं और ब्राह्मण में भी, यद्यपि ब्राह्मण का शरीर और चाण्डाल का शरीर एक-समान नहीं हैं। शरीर प्रकृति के भिन्न-भिन्न गुणों की भौतिक उपज हैं, किन्तु शरीर के भीतर स्थित आत्मा और परमात्मा एक ही आध्यात्मिक गुणवाले हैं। तथापि आत्मा और परमात्मा की गुणगत समानता उन्हें परिमाण में समान नहीं बना देती, क्योंकि व्यष्टि आत्मा केवल उसी विशेष शरीर में विद्यमान रहती है, जबकि परमात्मा प्रत्येक शरीर में विद्यमान रहते हैं। कृष्णभावनाभावित व्यक्ति को इसका पूर्ण ज्ञान होता है, अतः वह वस्तुतः विद्वान् है और समान दृष्टिवाला है। आत्मा और परमात्मा के समान लक्षण यह हैं कि वे दोनों चेतन, नित्य और आनन्दमय हैं। किन्तु भेद यह है कि व्यष्टि आत्मा शरीर के सीमित क्षेत्र के भीतर चेतन रहती है, जबकि परमात्मा समस्त शरीरों के प्रति चेतन रहते हैं। परमात्मा बिना किसी भेद के समस्त शरीरों में विद्यमान हैं।
यह श्लोक क्या सिखाता है
इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।
- विषय
- समभाव और संतोष
विषय-संकलनों में 1
- भक्त विद्वान ब्राह्मण, गाय, हाथी, कुत्ते और चांडाल को समान दृष्टि से देखता है। (5.18 विद्याविनयसम्पन्ने...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2
- Bhagavad-gītā 5.14-22 1966-08-29 · New York
- Bhagavad-gītā 5.17–25 1969-02-08 · Los Angeles
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।