भगवद्गीता 2.62

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते ।
सङ्गात्सञ्जायते कामः कामात्क्रोधोऽभिजायते ॥६२॥

dhyāyato viṣayān puṁsaḥ
saṅgas teṣūpajāyate
saṅgāt sañjāyate kāmaḥ
kāmāt krodho 'bhijāyate

शब्दार्थ

dhyayataḥ
चिन्तन करते हुए
viṣayān
विषयों का
puṁsaḥ
व्यक्ति की
saṅgaḥ
आसक्ति
teṣu
विषयों में
upajāyate
उत्पन्न होती है
saṅgāt
आसक्ति से
sañjāyate
उत्पन्न होता है
kāmaḥ
काम
kāmāt
काम से
krodhaḥ
क्रोध
abhijāyate
प्रकट होता है

अनुवाद

इन्द्रिय-विषयों का चिन्तन करते हुए मनुष्य में उनके प्रति आसक्ति उत्पन्न होती है, और ऐसी आसक्ति से काम जन्म लेता है, तथा काम से क्रोध उत्पन्न होता है।

तात्पर्य

जो कृष्णभावनाभावित नहीं है, वह इन्द्रिय-विषयों का चिन्तन करते हुए भौतिक इच्छाओं के अधीन हो जाता है। इन्द्रियों को यथार्थ कार्य की आवश्यकता होती है, और यदि वे भगवान् की दिव्य प्रेममयी सेवा में संलग्न न हों, तो वे निश्चय ही भौतिकवाद की सेवा में संलग्नता ढूँढ़ेंगी। भौतिक जगत् में प्रत्येक प्राणी—भगवान् शिव एवं भगवान् ब्रह्मा सहित, स्वर्गलोक के अन्य देवताओं की तो बात ही क्या—इन्द्रिय-विषयों के प्रभाव के अधीन है, और भौतिक अस्तित्व की इस पहेली से बाहर निकलने का एकमात्र उपाय कृष्णभावनाभावित होना ही है। भगवान् शिव गहन ध्यान में लीन थे, किन्तु जब पार्वती ने इन्द्रिय-सुख के लिए उन्हें उद्वेलित किया, तब उन्होंने उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, और परिणामस्वरूप कार्तिकेय का जन्म हुआ। जब हरिदास ठाकुर भगवान् के एक युवा भक्त थे, तब वे भी इसी प्रकार माया देवी के अवतार द्वारा प्रलोभित किए गए, किन्तु भगवान् श्रीकृष्ण के प्रति अपनी अनन्य भक्ति के कारण हरिदास सहज ही उस परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए। जैसा कि श्री यामुनाचार्य के उपर्युक्त श्लोक में दर्शाया गया है, भगवान् का एक निष्ठावान् भक्त भगवान् की संगति में आध्यात्मिक भोग के प्रति अपने उच्चतर रस के कारण समस्त भौतिक इन्द्रियभोग से दूर रहता है। यही सफलता का रहस्य है। अतः जो कृष्णभावनामृत में नहीं है, वह कृत्रिम दमन द्वारा इन्द्रियों को वश में करने में कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, अन्ततः निश्चित रूप से असफल होगा, क्योंकि इन्द्रिय-सुख का तनिक-सा विचार भी उसे अपनी इच्छाओं की तृप्ति के लिए उद्वेलित कर देगा।

यह श्लोक क्या सिखाता है

[उ3] स्थितप्रज्ञ का इंद्रिय-संयम (बैठना) – वह कछुए की भाँति इंद्रियों को समेट लेता है। इंद्रिय-संयम ज्ञानी के लिए भी कठिन है और केवल कृष्ण-भक्ति से ही संभव है। अनियंत्रित मन के कारण मनुष्य आठ चरणों में पतित होता है।

यह श्लोक एक सीढ़ी में 1
पतन की सीढ़ी भगवद्गीता 2.62–63
  1. इन्द्रिय-विषयों का चिन्तन 2.62
  2. आसक्ति 2.62
  3. काम 2.62
  4. क्रोध 2.62
  5. मोह 2.63
  6. स्मृति का विभ्रम 2.63
  7. बुद्धि का नाश 2.63
  8. मनुष्य पुनः भौतिक भवसागर में गिर जाता है 2.63

गीता की सभी सीढ़ियाँ

विषय-संकलनों में 1

आत्मसंयम

  • मन में इंद्रिय-विषयों का चिंतन पतन की प्रक्रिया आरंभ कर सकता है (2.62 ध्यायतो विषयान्पुंसः...)
  • अनियंत्रित इंद्रियाँ पतन का कारण बनती हैं (2.62-63 ध्यायतो विषयान्पुंसः...)। नियमित इंद्रियभोग में भी पतन की संभावना रहती है (3.34 तात्पर्य)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 3
इस श्लोक पर लेख 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।